फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Property worth Rs 10 crores of mafia Anupam Dubey and his family confiscated in farrukhabad

UP: माफिया अनुपम दुबे व उसके परिजनों की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर कराई मुनादी

Thu, 26 Oct 2023 07:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Oct 2023 07:32 PM IST
सार

Farrukhabad News: एसपी ने बताया कि अपराध करके एकत्र की गई संपत्ति को पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्क किया है। ऐसे में जो भी अपराध करके संपत्ति एकत्र करेगा उसका भी यही हाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Property worth Rs 10 crores of mafia Anupam Dubey and his family confiscated in farrukhabad
माफिया अनुपम दुबे व उसके परिजनों की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में पुलिस व प्रशासन ने गुरुवार को राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। इसमें मकान, दो मंजिला गोदाम, दो प्लाट व कृषि भूमि शामिल है। पुलिस ने सभी स्थानों पर डुगडुगी पिटवाई कर संपत्ति को कुर्क करने का एलान किया। सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

गुरुवार को प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, कोतवाल अनिल कुमार चौबे, एसओ मऊदरवाजा आमोद कुमार सिंह, एसओ कादरीगेट विनोद कुमार शुक्ला पुराना कोठा पार्चा में पहुंचे। वहां बसपा नेता व उनके भाइयों के नाम पर एक कीमती मकान को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन

उसमें रह रहे दो किरायेदारों को पुलिस ने सामान सहित बाहर निकलवा दिया। मौके पर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी करवाई गई। इसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने बढ़पुर स्थित बसपा नेता का दो मंजिला गोदाम कुर्क कर लिया। यहां पर भी डुगडुगी पिटवाकर मुनादी करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम दुबे की पांच संपत्तियां कुर्क की गई हैं
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूसा मंडी कानपुर रोड पर बसपा नेता के दो प्लाट एसपी विकास कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने कुर्क कर लिए। राजेपुर क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा में बसपा नेता व उनके परिजनों के नाम पर दर्ज कृषि भूमि भी पुलिस ने कुर्क कर ली। एसपी विकास कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे की पांच संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्क की गई हैं संपत्तियां
कुर्क की गई संपत्ति की बाजारू कीमत कुल कीमत 10.60 करोड़ रुपये है। अभी तक माफिया व उनके परिजनों, सहयोगियों की सौ करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। एसपी ने बताया कि अपराध करके एकत्र की गई संपत्ति को पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्क किया है। ऐसे में जो भी अपराध करके संपत्ति एकत्र करेगा उसका भी यही हाल किया जाएगा।

20 करोड़ का होटल गुरुशरणम् हो चुका है ध्वस्त
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता माफिया डॉ. अनुपम दुबे ठेकेदार शमीम व इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में आगरा जेल में निरुद्ध है। उसका ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन धोखाधड़ी के मुकदमे में हरदोई जिला जेल में बंद है। तीसरे नंबर का प्रधानाध्यापक भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन अपहरण व अवैध शस्त्र के मुकदमे में फरार चल रहा है। उस पर एसपी विकास कुमार ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। डब्बन के खिलाफ कुर्की चस्पा की कार्रवाई के बाद फरारी में धारा 174 ए का मुकदमा भी मऊदरवाजा थाने में दर्ज हो चुका है।

आलीशान होटल गुरुशरणम् होटल कर दिया था जमींदोज
पुलिस की कई टीमें डब्बन की तलाश में लगी हुई हैं।  अनुपम दुबे व भाई अनुराग दुबे सहित अन्य के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। डीएम ने माफिया अनुपम दुबे व उनके परिजनों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। पुलिस व प्रशासन ने माफिया व उनके सहयोगियों की 90.40 करोड़ की बाजारू कीमत की संपत्ति कुर्क कर ली थी। प्रशासन ने बसपा नेता अनुपम दुबे का आलीशान होटल गुरुशरणम् होटल जमींदोज कर दिया था।

भूसा मंडी की करोड़ों की जमीन हासिल करने में लगाया था एड़ी-चोटी का जोर
बसपा नेता के भाई डब्बन दुबे ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूसा मंडी की करोड़ों की जमीन को हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। इसमें एक भाई से सौदा करने के बाद दूसरे भाई से दबाव बनाकर बैनामा करवाने के संबंध में कई बार आरोप लगे थे। इस जमीन को हासिल करने के लिए कई राजनीतिक सफेदपोश नेताओं से बसपा नेता ने हाथ मिला लिया था। इसमें नेताओं ने भी बसपा नेता से लाखों की रकम ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed