फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Promising developments in

सोसाइटी क्षेत्रों में विकास का वादा

Fri, 19 Dec 2014 03:09 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 19 Dec 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
Promising developments in
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने शहर के सोसाइटी क्षेत्रों में भी विकास का वादा किया है। जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, उद्यमियों और पब्लिक के साथ बैठक में यह समस्या उठाई गई तो जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब खुद मुख्य सचिव को सोसाइटी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की पीड़ा बताने लगीं। डीएम ने कहा कि वह चाहकर भी इन क्षेत्रों में काम नहीं करा पा रही हैं। नगर निगम हाउस टैक्स तो लेता है लेकिन काम नहीं कराता। इस पर मुख्य सचिव ने कहा अवस्थापना निधि से इन क्षेत्रों में काम कराए जा सकते हैं। सर्किट हाउस में हुई बैठक में सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने मुख्य सचिव से कहा कि नगर निगम की सीमा के गांवों में संपर्क मार्ग तक नहीं है। सोसाइटी क्षेत्रों और गांवों में नगर निगम विकास कार्य नहीं कराता है। इस पर डीएम ने मुख्य सचिव को पूरा हाल बताते हुए कहा कि सर इस पर पालिसी बननी चाहिए। मुख्य सचिव ने अपनी डायरी में यह समस्या नोट करते हुए कहा कि अवस्थापना निधि से काम हो सकता है। वह जल्द इस बारे में गाइड लाइन जारी करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed