फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   programe

केट काटकर मनाया पीएम का जन्मदिन, दिव्यांगों को बांटे उपकरण

Fri, 18 Sep 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
programe
ट्राईसाइकिल वितरण के दौरान दिव्यांगों के साथ खड़े जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह, राज्य मंत्री अजीत सिं - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर माती ईको पार्क में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री व विधायकों ने 70 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

गुरुवार को इको पार्क में जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, प्रदेश के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल, सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार ने चारों विधानसभा क्षेत्रों के 70 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, वैशाखी, वाकर, कान की मशीन, स्टिक, बर्तन सेट, व्हील चेयर, छड़ी का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है।
विज्ञापन

पूर्व में भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार के तत्वावधान में 70 कार्यकर्ताओं व लोगों ने रक्तदान किया था। कार्यक्रम में दिव्यांगों को सहायक उपकरणों की प्रयोग विधि व रखरखाव के तरीके बताए गए। इस मौके पर प्रभारी बबलू शुक्ला, राजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. विवेक द्विवेदी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 अस्पतालों में बांटे गए फल, प्लेटफार्मों की सफाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए जिले के 70 अस्पतालों में फल वितरण किया गया। ब्लाक प्रमुख डॉ. प्रीती द्विवेदी ने सीएचसी डेरापुर जाकर डॉक्टर तहजीब फातिमा से कोरोना से संबंधित जांच व रोगियों के बारे जानकारी ली। उन्होंने रोगियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को फल बांटे। इस दौरान लालू शुक्ला एडवोकेट, लक्ष्मीनारायण यादव, अंबरीष कुमार चौबे, फार्मासिस्ट अजीत कुमार, अरुण कुमार, नीरज आदि मौजूद रहे।

वहीं, झींझक मंडल कार्यालय में केक काटकर मिष्ठान का वितरण किया। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक श्याम मोहन दुबे, भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड पूनम संखवार, जिलामंत्री केपी सिंह, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, महामंत्री दिनेश सेंगर, गौरव दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, शालू मिश्रा, सनी अग्निहोत्री, रामशरण राजपूत, चेतराम मौजूद रहे। झींझक स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश के नेतृत्व में कर्मियों ने अभियान चलाकर प्लेटफार्मों की सफाई की। सहायक स्टेशन अधीक्षक वीके सिंह, विपेंद्र कुशवाहा, मानसिंह, मनराज, पंकज, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। रसूलाबाद में अनुरोध दुबे, पुनीत मिश्रा, शोभित दीक्षित, ओमशंकर सिंह, जीतू त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता ने अपने-अपने बूथों पर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed