फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   professor husband became an officer After marriage wife had an affair with a class IV employee IN Hamirpur

तू तो बेवफा निकली: शादी के बाद प्रोफेसर ने पढ़ा लिखाकर बनाया अफसर... पत्नी का चतुर्थ श्रेणी कर्मी से अफेयर

Tue, 19 Dec 2023 01:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Dec 2023 01:53 PM IST
सार

हमीरपुर में चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांदा के रहने वाले एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपनी पत्नी को शादी के बाद पढ़ा लिखाकर सरकारी नौकरी की तैयारी कराई। जब पत्नी अफसर बन गई तो उसका चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से अफेयर हो गया। असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी पत्नी से मिलने पहुंचा तो उसने कर्मचारी से पिटाई करा दी।

विज्ञापन
professor husband became an officer After marriage wife had an affair with a class IV employee IN Hamirpur
अफसर बनते ही पत्नी की लाइफ में तीसरे की एंट्री और फिर.. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाने वाले पति के साथ उसकी पत्नी और उसके साथ रहने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने मारपीट की। मारपीट में पति को चोट आई है। उसकी मां के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है। पति ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज करते हुए घायल का मेडिकल कराया है। बांदा जनपद का रहने वाला 35 वर्षीय युवक लखनऊ के सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उसकी शादी दस साल पहले हुई थी। मौजूदा समय में पत्नी भरुआ सुमेरपुर में रहती है। 
विज्ञापन


पति  का आरोप है कि शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई-लिखाई जारी रखी, ताकि वह आत्मनिर्भर हो सके। दो साल पहले ही पत्नी का चयन एक सरकारी विभाग में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी के पद पर हुआ है। इस पद पर तैनात होते ही पत्नी के रंग-ढंग बदलने शुरू हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो उसे हेल्प के लिए मिला था, उसके साथ उसकी मित्रता हो गई। पति का कहना है कि जब से उक्त कर्मचारी उसकी पत्नी के साथ ड्यूटी पर आया, उसी दिन से उनके परिवार में विवाद होने शुरू हो गए। डेढ़ वर्षों से विवाद इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। 

उनकी तीन साल की बेटी भी है, जिससे पत्नी मिलने नहीं देती है। उससे मिलने के लिए सोमवार को वह अपनी मां के साथ बांदा से आए थे। लेकिन विकास भवन के पास उक्त कर्मचारी मिल गया। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। इन दोनों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की। 

उसकी मां के साथ भी धक्का-मुक्की की। पिटाई से असिस्टेंट प्रोफेसर के चेहरे पर नाखून लगने से खून निकल आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट में शामिल कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल अनूप सिंह का कहना है कि दंपति का पारिवारिक विवाद है। मारपीट की तहरीर मिली है।  जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed