{"_id":"6918bbda8298e48f050164ad","slug":"procurement-of-rice-in-mandi-not-till-12-midnight-tonight-etawa-news-c-216-1-etw1012-133467-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मंडी में आज रात 12 बजे तक नहीं होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मंडी में आज रात 12 बजे तक नहीं होगी धान की खरीद
विज्ञापन
भरथना। कृषि उत्पादन मंडी समिति भरथना में धान की अत्यधिक आवक के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। लगातार बढ़ती किसानों की आमद और सीमित लोडिंग क्षमता के कारण मंडी परिसर में सुबह से ही जाम की स्थिति बन गई। इस अव्यवस्था से बचने के लिए व्यापारियों ने शनिवार शाम से रविवार रात 12 बजे तक धान की आवक अस्थाई रूप से बंद रखने का फैसला लिया है।
आढ़ती व्यापार मंडल वेलफेयर एसोसिएशन भरथना के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से लेकर 16 नवंबर रविवार रात 12 बजे तक धान की खरीद पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान मंडी में किसी भी प्रकार की आवक स्वीकार नहीं की जाएगी। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की है कि मंडी बंदी की अवधि में धान लेकर न आएं, ताकि मंडी प्रबंधन को व्यवस्था दुरुस्त करने में सहयोग मिल सके। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के बाद खरीद सामान्य रूप से संचालित की जाएगी।