{"_id":"67acfceb0af3d1efe3088aad","slug":"procession-of-lord-venkatesh-seated-on-the-golden-throne-kanpur-news-c-362-1-ka11006-119288-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान भगवान वेंकटेश की निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान भगवान वेंकटेश की निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रयागराज शिवाला मंदिर में माघ पूर्णिमा पर बुधवार को ब्रह्मोत्सव माघ मेला मनाया गया। इस माैके पर भगवान रंगनाथ वेंकटेश की शोभायात्रा भी निकाली गई। मंदिर के प्रधान व्यास पंडित करुणा शंकर और आचार्य सूरजदीन के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे भगवान रंगनाथ वेंकटेश के शेष वाहन से हुई। श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा की। भगवान का अभिषेक नारद पंचरात्रि विधि से किया गया। इस दाैरान वृंदावन, उत्तराखंड, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या व नैमिषारण्य से आए संत मौजूद रहे। सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान भगवान वेंकटेश को शहनाई और बैंड-बाजों की धुन के साथ ले जाया गया। यात्रा में दक्षिण शाही छत्र, रजत कलश और तुलसी की डोली भी शामिल थी।
विज्ञापन
शोभायात्रा शिवाला मंदिर से सरसैया घाट तक गई। इस दाैरान मंदिरों में पूजन और आरती की गई। शाम चार बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों हुए। रात आठ बजे आतिशबाजी के साथ भिल्ल लीला का प्रदर्शन किया गया। रात 12 बजे गरुड़ ध्वज को उतारकर भगवान के चरणों में समर्पित किया गया। यहां पर धर्म प्रकाश गुप्ता, डॉ. श्याम बाबू गुप्ता, निर्मल तिवारी, विधायक अमिताभ बाजपेई, डॉ. राजू खंडूजा, अंबरीश मिश्रा, मुकुंद मिश्रा, सुरेश अवस्थी, अनुज शुक्ला, संदीप तिवारी, हरि भाऊ खांडेकर, डॉ. अंगद सिंह, डॉ. अमित द्विवेदी, महेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन