फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pro. Ram Gopal Yadav gave controversial statement on Ram temple, lok sabha election

प्रो. रामगोपाल का विवादित बयान: बोले- राम मंदिर बेकार, वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं

Tue, 07 May 2024 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 May 2024 10:28 PM IST
सार

Etawah News: सैफई के अभिनव विद्यालय में मतदान करने के बाद सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने राम मंदिर पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बेकार का है। उसका नक्शा सही नहीं है।

विज्ञापन
Pro. Ram Gopal Yadav gave controversial statement on Ram temple, lok sabha election
अभिनव विद्यालय में वोट डालकर बाहर आते सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोक सभा सीट के लिए हो रहे चुनाव में अभिनव विद्यालय में मतदान करने के बाद मंगलवार को सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बेकार का है। उसका नक्शा सही नहीं है। वास्तु के लिहाज से सही नहीं बना है।
विज्ञापन


एक चैनल के पत्रकार से बातचीत में राम मंदिर के दर्शन न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर सही नहीं बना है। बोले-आप पुराने मंदिर देखिए। दक्षिण के मंदिर देखिए वह कैसे बने होते हैं। राम मंदिर का नक्शा सही नहीं है। वह वास्तु के लिहाज से सही नहीं है। वहीं उन्होंने सरकार में आने के बाद जातिगत जनगणना कराने का दावा किया। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा हिटलर की तरह तानाशाही की ओर जा रही है। बीजेपी वालों ने नया संविधान बना लिया है। बस उसे लागू करने के लिए ही उन्हें 400 सीटें चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव पांच लाख वोट से जीतने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed