'बांदा मेडिकल कॉलेज हड़ताल' पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, प्रियंका बोलीं- योद्धाओं संग हो रहा अन्याय
कोरोना के खिलाफ जंग में डॉक्टर समेत सभी स्वास्थ्यकर्मी जुटे हुए हैं। इस संकट के हालात में सीमित संसाधनों के बाद भी डॉक्टर, नर्स समेत पूरा मेडिकल स्टाफ कोरोना मरीजों के इलाज में लगे हुए हैं।इस बीच यूपी के बांदा में मेडिकल स्टाफ के वेतन काटे जाने और डॉक्टरों को टर्मिनेट किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके चलते बांदा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
एक महिला मेडिकल स्टाफ के आरोपों वाला वीडियो ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साझा किया है। इसके जरिए प्रियंका ने डॉक्टरों और इन मेडिकल स्टाफ के सैनेटाइजर, मास्क जैसे सुरक्षा उपकरणों की मांग का समर्थन करते हुए यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है।
प्रियंका ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि- यह महत्वपूर्ण है कि जांच की गति को बढ़ाया जाए। जांच से ही बीमारियों की गंभीरता का पता चलता है। इस लॉकडाउन के परिणाम तभी नजर आएंगे जब बड़े पैमाने पर जांच होगी और चिकित्सा व्यवस्था की मदद के लिए कदम उठाए जाएंगे।
इस समय हमारे मेडिकल स्टाफ को सबसे ज्यादा सहयोग करने की जरूरत है। वे जीवनदाता हैं और योद्धा की तरह मैदान में हैं। बांदा में नर्सों और मेडिकल स्टाफ को उनकी निजी सुरक्षा के उपकरण न देकर और उनके वेतन काट करके बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है।
यूपी सरकार से मैं अपील करती हूँ कि..1/2 pic.twitter.com/hjpR78sacT — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 4, 2020
प्रियंका ने कहा कि बांदा जिले में निजी सुरक्षा उपकरण की उपलब्धता नहीं होने से जुड़ी कुछ चिकित्साकर्मियों की शिकायत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार को चिकित्साकर्मियों की जरूरत का पूरा ख्याल रखना चाहिए। इस समय हमारे चिकित्सा कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सहयोग करने की जरूरत है। वे जीवनदाता हैं और योद्धा की तरह मैदान में हैं। बांदा में नर्सों और मेडिकल स्टाफ को उनकी निजी सुरक्षा के उपकरण न देकर और उनके वेतन काटकर बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है। यूपी सरकार से मैं अपील करती हूं कि ये समय इन योद्धाओं के साथ अन्याय करने का नहीं है बल्कि उनकी बात सुनने का है।