फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   priyanka gandhi road show for lok sabha elections 2019

उत्तर प्रदेश के इस शहर में कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी

Sat, 06 Apr 2019 11:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi road show for lok sabha elections 2019
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 22 से 26 अप्रैल के बीच किसी एक दिन शहर में 10 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगी। उसी दिन शाम को जनसभा की भी योजना है। शनिवार को वह फतेहपुर जाने के लिए हवाई जहाज से चकेरी एयरपोर्ट पहुंची तो वहां कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और राजाराम पाल ने प्रियंका से दोनों लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए समय मांगा तो वह तैयार हो गईं। श्रीप्रकाश, राजाराम को वह अपने साथ छिवली तक ले गईं। बताया गया कि रोड शो और जनसभा दोनों लोकसभा क्षेत्रों के बीच में होगी, जिससे दोनों क्षेत्र कवर हो सकें।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रियंका गांधी को शहर कांग्रेस के पांच वर्षों के कार्यकाल के ब्योरे से जुड़ी एक पुस्तिका भेंट की गई। कांग्रेस के देहात इकाई जिलाध्यक्ष नीतम सचान, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष संजीव दरियाबादी ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में विधायक सुहैल अंसारी, पूर्व विधायक कुलदीप सिंहस मदन मोहन शुक्ला, आलोक मिश्र, शैलेंद्र दीक्षित, पवन गुप्ता, पुनीत राज, इकबाल, रिजवान हामिद, कनिष्क पांडेय, कृपेश त्रिपाठी, ममता तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed