फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   priyanka commited suicide

शादी के 10वें दिन मायके जाकर फांसी पर झूली प्रियंका

Thu, 16 Feb 2017 01:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
priyanka commited suicide
डेमो पिक
दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने पर प्रियंका ने शादी के दसवें दिन ही मायके आकर फांसी लगा ली। उसके भाई ने सास, ससुर, पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखाई है। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है। 
विज्ञापन


उन्नाव के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी विष्णु नारायण शुक्ल ने बेटी प्रियंका उर्फ  रीमा (24) का विवाह 5 फरवरी को अजगैन थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर निवासी अनुराग पांडेय से किया था। नौ फरवरी को चौथी पर प्रियंका मायके आई थी। 10 फरवरी को पति अनुराग उसे विदा करा ले गया।
विज्ञापन


मृतका के भाई जितेंद्र के मुताबिक रविवार को अनुराग चुनावी ड्यूटी पर लखीमपुर खीरी चला गया। घर पर प्रियंका के अलावा उसकी सास, ससुर, जेठ, जेठानी व अन्य रिश्तेदार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र का आरोप है कि ससुरालीजन कम दहेज मिलने का ताना देकर प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे। प्रियंका ने रविवार दोपहर फोन कर भाई नृपेंद्र को बुलाया। नृपेंद्र अपनी पत्नी के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। प्रियंका ने भाई-भाभी को ससुरालीजनों के उत्पीड़न की जानकारी दी। इस पर नृपेंद्र ने बहन को साथ ले जाना चाहा तो सास ने मंगलवार को विदा करने को कहा। नृपेंद्र व उसकी पत्नी लौट गए।

मंगलवार को नृपेंद्र बहन को ले आया। मंगलवार शाम प्रियंका ने मां सिद्धेश्वरी के साथ खाना खाया और लेट गई। रात लगभग 11 बजे प्रियंका शौच के लिए जाने की बात कहकर कमरे से निकली और दूसरे कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगा ली।

प्रियंका के देर तक न लौटने पर मां देखने पहुंची तो दूसरे कमरे में पंखे के सहारे उसका शव फंदे से लटक रहा था। भाई की सूचना पर ससुरालीजन आ गए। ससुरालीजनों का आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने उन पर प्रियंका के उत्पीड़न का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। ससुर उमेश पांडेय की सूचना पर शहर कोतवाल आईपी सिंह पहुंचे और मामला बढ़ता देख ससुराल पक्ष के लोगों को कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।


मृतका के बड़े भाई जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि ससुर समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed