फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Priya Hospital's renewal application rejected for operating with untrained staff

Kanpur News: अप्रशिक्षित स्टाफ के सहारे संचालित होने पर प्रिशा हॉस्पिटल का नवीनीकरण आवेदन निरस्त

Sat, 24 Oct 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 24 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Priya Hospital's renewal application rejected for operating with untrained staff
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित प्रिशा हॉस्पिटल अप्रशिक्षित स्टाफ के सहारे संचालित होते मिलने व खामियों पर पंजीयन नोडल ने नवीनीकरण का आवेदन निरस्त कर दिया है। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया है।
विज्ञापन

पंजीयन के नोडल डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने बुधवार शाम चार बजे के करीब अकबरपुर में आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित प्रिशा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान परिसर में कोई भी पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिला था और न ही कोई प्रशिक्षित पंजीकृत स्टाफ मिला था। अस्पताल में चार अप्रशिक्षित महिला स्टाफ मरीजों का उपचार करती मिली थीं। अस्पताल में कुल आठ मरीज भर्ती थे, किसी भी मरीज के बेड पर चादर नहीं थी और बायोमेडिकल वेस्ट का रखरखाव भी गलत ढंग से किया जा रहा था। यहां तक कि कलर कोटेड डस्टबिन भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

शौचालय के साथ परिसर में भी गंदगी मिली थी। इससे पहले तीन अक्तूबर को तत्कालीन पंजीयन नोडल डॉ. सुखलाल वर्मा की ओर से अस्पताल का निरीक्षण किया था। उनकी ओर से भी निरीक्षण आख्या में उक्त खामियां बताई गई थीं। इसके चलते प्रिशा हॉस्पिटल के लाइसेंस के नवीनीकरण के आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। स्पष्टीकरण न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed