फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Private and government schools will open from 10 am in kanpur, BSA issued instructions

Kanpur: 10 बजे से खुलेंगे निजी और सरकारी स्कूल, बीएसए ने जारी किए जरूरी निर्देश

Wed, 21 Dec 2022 05:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Dec 2022 05:35 PM IST
सार

बढती ठंड को देखते हुए कानपुर में स्कूलों के समय को बदलने का फैसला लिया गया है। बीएसए ने निर्देश जारी करते हुए कहा है घने कोहरे और ठंड के कारण स्कूली छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Private and government schools will open from 10 am in kanpur, BSA issued instructions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ठंड और कोहरे की वजह से जिले में कक्षा एक से आठ तक के स्कूल गुरुवार से सुबह 10 से तीन बजे तक चलेंगे। बुधवार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सुरजीत कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए अग्रिम आदेश तक स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।

विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि आदेश समस्त बोर्डों से संचालित निजी और सरकारी स्कूलों के लिए है। इसको तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्कूलों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। यदि कोई स्कूल आदेश को नहीं मानेगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में अगले कुछ दिनों में भीषण शीत लहर की स्थिति देखने को मिल सकती है और कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा भी देखा जा सकता है। बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जिसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed