{"_id":"5f41651a8ebc3e3cbb4e041d","slug":"prisoner-cut-his-wrist-and-neck-with-sharp-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात जेल में बंदी ने गला व कलाई काटी, बंदी रक्षकों को मिला थाली का धारदार टुकड़ा, हैलट में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात जेल में बंदी ने गला व कलाई काटी, बंदी रक्षकों को मिला थाली का धारदार टुकड़ा, हैलट में भर्ती
Sun, 23 Aug 2020 08:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Aug 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात की माती जेल में चोरी व गैंगस्टर के मामले में निरुद्ध एक बंदी ने शनिवार सुबह थाली के धारदार टुकड़े से गला काटने की कोशिश की और कलाई की नस काट ली। लहूलुहान देखकर बंदी रक्षकों ने उसे पकड़ा। जेल वार्डन उसे जिला अस्पताल ले गए।
वहां से उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। रहमतनगर, चौबेपुर (कानपुर) निवासी रुस्तम (22) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था। बाद में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। मार्च से माती जेल में है। हत्या के मामले में सजायाफ्ता बंदी उसका पिता राशिद भी इसी जेल में हैं।
राशिद ने दो शादियां की हैं। रुस्तम उसकी पहली पत्नी की संतान है। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह रुस्तम का सौतेली मां व उसके बच्चों को लेकर पिता से विवाद हुआ था। शनिवार सुबह करीब छह बजे रुस्तम ने छिपाकर रखे धारदार थाली के टुकड़े से गला काटने की कोशिश की और फिर कलाई की नस काट ली।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि थाली का धारदार टुकड़ा बरामद किया गया है। छानबीन की जा रही है। घटना के बाद सभी बैरिकों की सघन तलाशी ली गई। निर्देश दिए गए यदि कोई थाली-चम्मच टूटी या क्षतिग्रस्त है तो उसे उपयोग में न लाया जाए।