फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prime Enlighten and Balmol Eleven won the matches

Kanpur News: प्राइम एन्लाइटेन और बालमोल इलेवन ने जीते मुकाबले

Fri, 22 May 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Prime Enlighten and Balmol Eleven won the matches
कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में गुरुवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में प्राइम एन्लाइटेन इलेवन ने स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन को 40 रन से हराया। दूसरे मैच में बालमोल इलेवन ने एसएनके इलेवन को सात विकेट से मात दी।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में प्राइम एन्लाइटेन इलेवन ने 25 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए। टीम से आकाश ने नाबाद 66 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में विशाल सिंह ने दो और हर्षवर्धन, उत्कर्ष और अदविक ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन 25 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी। आदित्य शर्मा ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। दीपांशु और विवान शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, शिवांश राय, अभिनव और कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया। आकाश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

साउथ मैदान-ए पर हुए दूसरे मैच में एसएनके इलेवन ने 25 ओवर में चार विकेट खोकर 159 रन बनाए। साहिल पाल ने 75 रन और रक्षित सिन्हा ने 51 रन का योगदान दिया। जवाब में बालमोल इलेवन ने 23.2 ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुदित ने नाबाद 68 रन की पारी खेली और शिवाय ने 41 रन बनाए। मुदित को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed