फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   priest hook the plank with tuglak Decree in the temple

पुजारी ने मंदिर में टांगी तख्ती, जाति विशेष के लोगों की एंट्री पर रोक

Wed, 23 Aug 2017 09:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 23 Aug 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
priest hook the plank with tuglak Decree in the temple
डेमो
हमीरपुर के मौदहा थाना सिसोलर क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा के मंदिर के पुजारी ने मंदिर के द्वार पर ऐसी तख्ती टांग दी जिसे देखकर बवाल मच गया। जिस किसी की नजर तख्ती पर पड़ी वहीं हाय-तौबा करने लगा।
विज्ञापन


हमीरपुर के मौदहा थाना सिसोलर क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा की यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद मंदिर के बाहर भीड़ जमा हो गई। मामले ने ऐसी तूल पकड़ी कि डीएम ने घटना का संज्ञान लिया और जांच पुलिस व कानूनगो व लेखपाल के जरिए करवाई है।

विज्ञापन


 

priest hook the plank with tuglak Decree in the temple
डेमो

जानकारी के मुताबिक मंदिर में अखंड रामायण पाठ चल रहा था। इसी को लेकर जाति विशेष के लोगों के प्रवेश की मनाही को संबंध में पंडित ने मंदिर के द्वार पर एक तख्ती लिखित संदेश के साथ टांग दी। 


इस पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। मामला तूल पकड़ता देख पुजारी सफाई देने लगा कि उसने शराब पीकर आए युवक को रामायण पढ़ने से मना किया था। जिसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है।

priest hook the plank with tuglak Decree in the temple
डेमो

जानकारी के मुताबिक गुढ़ा में जुलाई से रामजानकी मदिर में अखंड रामायण का पाठ चल रहा है। इस स्थान पर चल रही रामायण में उस समय मामला तनाव पूर्ण हो गया, जब एक शराब पीकर आए युवक को पुजारी ने भगा दिया। पुजारी ने दरवाजे में एक तख्ती लिखकर टांग दी कि जाति विशेष के लोगों का मंदिर के अंदर रामायण पढ़ने आने पर रोक है। इस तख्ती के लग जाने से तरह तरह चर्चाएं फैल गईं। कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध की भनक लगते हीे पुजारी ने आनन-फानन में तख्ती को वहां से हटा दिया।


 
विज्ञापन

तुगलकी फरमान के चलते लोगों में आक्रोश

priest hook the plank with tuglak Decree in the temple
डेमो
इस तुगलकी फरमान के चलते जहां लोगों में आक्रोश है। ग्राम निवासिनी छात्रा नीलम प्रजापति ने बताया कि उसे यह कहकर वहां से भगा दिया कि केवल बड़ी जाति के लोगों को ही पढ़ना है। तुम पढ़ने ना आना। इसी तरह चुनकू ने बताया कि वह मंदिर रामायण पढ़ने जा रहा था। तभी पुजारी ने हाथ पकड़ कर उठा दिया।

पुजारी कुंवर बहादुर ने बताया कि मंदिर उसके पूर्वजों का है। आज तक किसी को भी पूजा करने व अंदर जाने से मना नहीं किया गया। केवल शराब पीकर व मांस मदिरा करने आने वाले लोगों को मना किया गया है। मंदिर की पवित्रता नष्ट न हो। 
 

शराब पीकर मंदिर में प्रवेश न देने की बात आई 

priest hook the plank with tuglak Decree in the temple
डेमो
उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना को संज्ञान लेकर लेखपाल, कानूनगो व थाना प्रभारी सिसोलर राजेश कुमार सिंह को मौके पर भेज रिपोर्ट देेने को कहा गया था। जिस पर उन्होंने बताया कि मंदिर में कुछ अराजक लोग जो शराब पीकर मंदिर के अंदर प्रवेश करते थे उन्हें मना किया गया था।

कांग्रेसियों ने कार्रवाई की मांग की 
मौदहा कस्बे के कांग्रेस नेता ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम गढ़ा के मंदिर में जाति विशेष को प्रवेश न देने पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कस्बा निवासी कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश सोनकर ने उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन देकर कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed