फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pressure to vacate hotel; youth targeted in attempted murder amidst protest.

Kanpur News: होटल खाली कराने का दबाव, विरोध में युवक की हत्या की कोशिश

Sat, 18 Jul 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pressure to vacate hotel; youth targeted in attempted murder amidst protest.
कानपुर। 10 साल की रजिस्टर्ड लीज पर होटल लेने वाले एक युवक ने होटल खाली कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। विरोध पर होटल के रिसेप्शन में घुसकर मालिक, उसके बेटे और साथियों ने धारदार हथियार से हत्या का प्रयास किया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में 12 टांके लगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


किदवईनगर वाई वन ब्लॉक निवासी दिनेशचंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र विशाल तिवारी ने करीब चार वर्ष पहले शास्त्रीचौक स्थित एक होटल राजेंद्र यादव से 10 वर्ष की रजिस्टर्ड लीज पर लिया था। लीज अवधि का पूरा किराया पहले ही अदा किया जा चुका है। इसके बावजूद राजेंद्र और उनका पुत्र संदीप लगातार होटल खाली करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


14 जुलाई की रात करीब 12:15 बजे विशाल होटल के रिसेप्शन पर बैठा था। राजेंद्र, उसके बेटे संदीप और चार अज्ञात ने विशाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित ने राजेंद्र, संदीप और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, खतरनाक हथियार से हमला करने, मारपीट आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम और धमका रहे हैं। अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed