फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Visit, The President reached the Merchant Chamber's program, discussed with businessmen and industrialists on various topics

President Visit: मर्चेंट चैंबर के कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रपति, विभिन्न विषयों पर व्यवसायियों और उद्योगपतियों से चर्चा

Sat, 04 Jun 2022 12:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Jun 2022 12:05 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने कानपुर दौरे के दूसरे दिन द मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने व्यापार मंडल के सदस्यों, व्यवसायियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
President Visit, The President reached the Merchant Chamber's program, discussed with businessmen and industrialists on various topics
मर्चेंट चैंबर के कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के पैतृक गांव परौंख का राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दौरा किया। वहीं, शनिवार सुबह वो द मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। बता दें कि  द मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति ने चैंबर की पत्रिका के साथ स्पेशल कवर का विमोचन भी किया। 

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने पर्यावरण में सुधार और उद्यम गांवों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा उद्यम के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें। साथ ही, महिला को मर्चेंट चैंबर का अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया। उन्होंने गंगा में इंडस्ट्री पॉल्युशन को रोकने, पर्यावरण सरंक्षण सुनिश्चित करने, सीएसआर के तहत गांवों को गोद लेने, एमएसएमई को बढ़ाने आदि विषयों पर बात की। 
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के 90वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इसके लिए मर्चेंट चैंबर ने खास तैयारियां की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed