{"_id":"619f8df1659aaa04f02729fd","slug":"president-said-bring-kanpur-in-the-top-five-ranking-of-clean-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति कोविंद बोले: कानपुर को शीर्ष पांच स्वच्छ शहरों में लाएं, इंदौर से सीखें कि उसने कैसे हासिल किया यह कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति कोविंद बोले: कानपुर को शीर्ष पांच स्वच्छ शहरों में लाएं, इंदौर से सीखें कि उसने कैसे हासिल किया यह कीर्तिमान
Thu, 25 Nov 2021 07:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:43 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर को स्वच्छता के मामले में शीर्ष पांच शहरों में लाने की बात कही है। इतना ही नहीं उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इंदौर जाकर देखने को कहा है, कि वह कैसे स्वच्छता में देश का टॉप शहर बना।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर की स्वच्छता को लेकर चिंता जताई है। शहरी निकाय के स्वच्छता सर्वे की रैंकिंग में कानपुर की स्थिति 173वें स्थान से इस वर्ष 21वें स्थान पर आई जरूर है लेकिन राष्ट्रपति इससे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी, नगर निगम और नागरिक कुछ भी करके शहर की रैंकिंग टॉप फाइव में लाएं।
वे बृहस्पतिवार को एचबीटीयू के शताब्दी समारोह पर नवाबगंज स्थिति वेस्ट कैंपस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सबसे स्वच्छ शहर इंदौर जाकर वहां की व्यवस्था को समझें। पता करें कि उन्होंने अपने शहर को इस श्रेणी में लाने के लिए क्या-क्या किया।
उन्होंने कानपुर शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए एचबीटीयू के शिक्षकों व प्रबंधन के अलावा आईआईटी सहित सभी शिक्षण संस्थानों, छात्रों, जनप्रतिनिधियों से कहा कि शहर को सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए युद्घस्तर पर काम करें। राष्ट्रपति कोविंद ने यह भी कहा कि कानपुर के लोगों के स्वभाव को वे अच्छी तरह जानते हैं। यहां के लोग जो ठान लेते हैं, कर डालते हैं। उन्होंने स्वच्छता के इस कार्य को जनआंदोलन के रूप में लेने को कहा।