{"_id":"60d2430fe20e151a7c5b18c0","slug":"president-s-visit-to-kanpur-a-team-of-42-officers-will-be-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: साथ होगा 42 अफसरों का दल, चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस और खुफिया की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: साथ होगा 42 अफसरों का दल, चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस और खुफिया की नजर
Wed, 23 Jun 2021 01:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के दौरे की व्यवस्था संभालने के लिए उनके साथ 42 अधिकारियों का दल आएगा। ये सभी राष्ट्रपति भवन और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े शीर्ष अधिकारी होंगे। कुछ अधिकारी एक या दो दिन पहले ही शहर आ जाएंगे और राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की कमान संभाल लेंगे।
इन्हें तीन से पांच दिन तक शहर में ठहराने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कैंट स्थित कानपुर क्लब और स्टेटस क्लब के अलावा शहर के अन्य बड़े होटल चिह्नित कर लिए गए हैं। इन 42 अफसरों के लिए 50 कमरे आरक्षित किए गए हैं।
इसके अलावा करीब 40-50 अफसरों का एक और दल होगा, जो सैलून में उनके साथ रहेगा और कुछ फ्लीट के तौर पर चलने वाली ट्रेन में रहेंगे। इनके ठहराने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ अफसर सैलून में रहेंगे। उन्हें सैलून छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे को किया अलर्ट
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमे को भी अलर्ट किया गया है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में एक वार्ड और डॉक्टरों की टीम आरक्षित करने को कहा गया है। राष्ट्रपति के दौरे के समय 20 से ज्यादा एंबुलेंस आरक्षित रहेंगी, इन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति के रूट पर छुट्टा पशुओं को रोकने के लिए बुधवार को अभियान चलेगा।