फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Ram Nath Kovind's visit, Chief Secretary and DGP arrived to take stock of the preparations for the arrival of the President

President Visit: मर्चेंट चैंबर के कार्यक्रम में शामिल होंगे राष्ट्रपति, खास लोगों से मिलेंगे, तैयारियां जोरों पर

Tue, 24 May 2022 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 May 2022 12:56 PM IST
सार

कानपुर देहात में अपने पैतृक गांव परौंख में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान पहुंच गए हैं। इस दौरान अधिकारियों ने परौंख में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही, सुरक्षा और अन्य विकास कार्यों को भी देखा। 
 

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind's visit, Chief Secretary and DGP arrived to take stock of the preparations for the arrival of the President
तैयारियों का जायजा लेते मुख्य सचिव और डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चार जून को शहर में होंगे। उनके आगमन के मद्देनजर तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर की स्थापना के 90 वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले कुछ खास लोगों से मुलाकात भी करेंगे। एक दिन पहले अपने गांव कानपुर देहात के परौंख भी जाएंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति मर्चेंट चैंबर में होने वाले कार्यक्रम में सुबह 10 से 11 बजे तक रहेंगे। इससे पहले सर्किट हाउस में शहर के कुछ खास लोगों से मुलाकात करेंगे। उनसे मिलने वालों की सूची भी तैयार की जा रही है। इसमें करीब 50 लोगों के नाम होंगे। इन सभी लोगों का कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को भी निर्देशित किया गया है। कोविंद से मिलने वालों में शहर के कई उद्योगपति, डॉक्टर, शिक्षक, खिलाड़ी, आरएसएस से जुड़े कई पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंगलवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा और पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारी मर्चेंट चैंबर भी गए। वहां भी व्यवस्थाएं देखीं। मुख्य सचिव ने इस दौरान नगर आयुक्त को शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने को कहा। इससे पूर्व दोनों अधिकारी राष्ट्रपति के गांव परौंख भी पहुंचे थे। 

सफाई और डायवर्जन की तैयारियां अभी से शुरू कर दें 
शहर आए मुख्य सचिव व डीजीपी ने पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त, डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार सारी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा साफ सफाई और ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति सचिवालय से लगातार संपर्क रखते हुए सभी निर्देशों के अनुसार काम करने को कहा। 

मुख्य सचिव व डीजीपी पहुंचे परौंख, परखे इंतजाम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परौंख आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इन्हीं तैयारियां का जायजा लेने मंगलवार को मुख्य सचिव व डीजीपी हेलीकॉप्टर से सुबह 10:10 बजे परौंख पहुंचे। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद दोनों अफसरों ने वीरांगना झलकारीबाई इंटर कॉलेज में अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के बाद दोनों अधिकारी पथरी देवी मंदिर पहुंचे। आंबेडकर पार्क व वहां बने पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। गांव में विकास कार्य ठीक होने पर सीडीओ सौम्या पांडेय को शाबासी दी। मुख्य सचिव ने पुस्तकालय में प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व वॉल पेंटिंग के साथ अच्छे स्लोगन लिखाने के निर्देश दिए। नई आंबेडकर प्रतिमा स्थल के ऊपर लाइट लगाने को कहा। पुरानी प्रतिमा को दूसरे स्थान पर स्थापित कराने व अमृत सरोवर को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद दोनों अफसरों ने मिलन केंद्र पहुंचकर स्वयं समूह की महिलाओं से भेंट की। महिलाओं ने हस्तनिर्मित बेसन, चना, सत्तू, बुकनू, कुर्ता, पाजामा व सदरी भेंट की। इसके बाद उन्होंने अमृत वाटिका में 28 पौधे लगाए। दोपहर 12:56 बजे दोनों हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। इस दौरान मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, एडीजी भानु भास्कर, आईजी प्रशांत कुमार, डीएम नेहा जैन, एसपी स्वप्निल ममगाई, डीपीआरओ नमिता शरण, एसडीएम साक्षी शर्मा आदि मौजूद रहीं।

संदलपुर से आएंगे 2200 लाभार्थी
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में संदलपुर से 2200 लाभार्थी शामिल होंगे। बीडीओ रामनरेश ने ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास, स्वयं सहायता समूह, वृद्धा, विधवा पेंशन व मनरेगा योजना से संबंधित लाभार्थियों को वाहनों से परौंख पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed