फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Ram Nath Kovind arrives in Kanpur Live Updates

Ram Nath Kovind in Kanpur: राष्ट्रपति बोले- आजादी के अमृत महोत्सव में गुमनाम सेनानियों को सामने लाने का प्रयास होगा

Wed, 24 Nov 2021 11:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Nov 2021 11:52 AM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार सुबह विशेष विमान से कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरफोर्स स्टेशन पहुंचते ही 16 लोगों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति 25 नवंबर को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत करेंगे। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind arrives in Kanpur Live Updates
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुमनाम सेनानियों का योगदान भी सामने आना चाहिए- राष्ट्रपति
विज्ञापन

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं। हम आजादी के अमृत महोत्सव मना रहे हैं। दो साल तक चलने वाले इस महोत्सव में गुमनाम सेनानियों को सामने लाने का प्रयास होगा। नानाजी पेशवा, लक्ष्मीबाई के योगदान को तो सभी जानते हैं मगर मैनावती और अजीजन बाई के बलिदान से लोग परिचित नहीं हैं। जय देव कपूर और शिव वर्मा के बारे में लोग कम जानते हैं। न जाने कितने गुमनाम हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए जान गवां दी। ऐसे सेनानियों के योगदान भी सामने आने चाहिए।

आज भी प्रेरणा देती है हरमोहन सिंह की बात- राष्ट्रपति
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि चौधरी हरमोहन सिंह मुझे कहा करते थे कि क्षेत्र का विकास न हो रहा हो तो शिक्षण संस्थान खोल देने चाहिए। बच्चे शिक्षित होंगे तो भविष्य में विकास जरूर होगा। चौधरी साहब ने वही किया।
विज्ञापन


कहा कि हरमोहन सिंह और मुझे साथ काम करने का मौका मिला। ट्रेनों में साथ-साथ यात्राएं कीं। घर का खाना और पकवान लाते थे। बर्थ में बैठे सभी को खिलाते थे। उन्हें इस बात से मतलब नहीं था कि कोई परिचित है या नहीं। वे कहते थे साथ वाला व्यक्ति जान पहचान का भले न सही मगर हमसफर है। यह बात मुझे आज भी प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी सुखराम सिंह के परिजनों मिले राष्ट्रपति
चकेरी से राष्ट्रपति शौर्य चक्र विभूति स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित चौधरी हर मोहन सिंह पैरामेडिकल साइंस एण्ड नर्सिंग इन्स्टीट्यूशन में हो रहा है।

चौधरी हर मोहन सिंह यादव राज्य सभा सदस्य सुखराम सिंह यादव के पिता हैं। मेहरबान सिंह का पुरवा में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद राष्ट्रपति संस्थान में बने अतिथि गृह में पहुंचे। वहां पर चौधरी सुखराम सिंह यादव के परिजनों से मुलाकात की। करीब 10 मिनट तक मुलाकात के बाद राष्ट्रपति अब मंच पर पहुंच चुके हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के प्रवास पर कानपुर पहुंचे। बुधवार सुबह 11:07 बजे उनका विमान एयर फोर्स स्टेशन पहुंचा। उनके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनके स्वागत के लिए पहुंचीं।

राष्ट्रपति यहां करीब 10 मिनट रुके। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, नीलिमा कटियार, मेयर प्रमिला पांडे, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक महेश त्रिवेदी, दक्षिण जिलाध्यक्ष बीना आर्या पटेल, सुनील बजाज समेत करीब 16 लोगों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।


इसके बाद राष्ट्रपति मेहरबान सिंह पुरवा के लिए रवाना हो गए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एयरफोर्स स्टेशन से राष्ट्रपति से मिलकर लखनऊ वापस लौट गईं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed