{"_id":"5ddb6ee28ebc3e54c76eae7b","slug":"president-program-guest-list-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति कार्यक्रम के मेहमानों की सूची तैयार, राज्यपाल और सीएम भी आ सकते है शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति कार्यक्रम के मेहमानों की सूची तैयार, राज्यपाल और सीएम भी आ सकते है शहर
Mon, 25 Nov 2019 11:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
कानपुर में सीएसजीएम विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शिरकत करने वाले मेहमानों के दावतनामे तैयार हो गए हैं। इस संबंध में रविवार को विश्वविद्यालय में बैठक हुई। इसमें मेहमानों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सुधांशु राय, संजीव पाठक, डॉ. दिवाकर मिश्रा, उमंग अग्रवाल, सुरेश गुप्ता आदि रहे।
राज्यपाल और सीएम की भी तैयारी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नगर आगमन पर राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहर आ सकते हैं। दोनों वीवीआईपी के शहर आने की उम्मीद के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों की प्रोटोकॉल के तहत ड्यूटी लगाई जा रही है।