फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President, Prime Minister and DAV, know what is special

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और डीएवी, जानें क्या है खास

Sun, 01 Oct 2017 02:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 01 Oct 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
President, Prime Minister and DAV, know what is special
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
रामनाथ काेविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 में कानपुर के पराैंख गांव में हुअा। एक गरीब परिवार में जन्में रामनाथ कोविंद ने काफी संघर्ष किए। रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बनने तक के सफर में उन्होने संघर्ष से जीवन को निखारा, संवारा और जीवन को गढ़कर ऐसा स्वरुप प्रदान किया जिसकी प्रशंसा करते आज किसी की जबान थकती नहीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जीवन के संघर्ष हमें जीना सिखाते हैं। संघर्ष का दामन थाम कर न केवल वे आगे बढ़े, बल्कि जीवन जीने के सही अंदाज को परिचित कराया।
विज्ञापन


 

 

Trending Videos

President, Prime Minister and DAV, know what is special
रामनाथ कोविंद और अटल बिहारी वाजपेई का डीएवी कॉलेज
देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का डीएवी से गहरा नाता रहा है। दोनों ही कभी डीएवी के छात्र हुआ करते थे। दोनों में काफी समानता भी है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तरह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी बेहद सरल और सौम्य स्वभाव के धनी व्यक्ति हैं। 


जहां डीएवी से पढ़कर निकले अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री बनें वहीं रामनाथ कोविंद भी डीएवी कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल कर चुके हैं। दयानंद शिक्षण संस्थान समूह के सचिव नागेंद्र स्वरूप ने बताया कि रामनाथ कोविंद भी अटल बिहारी जैसे सरल और सौम्य व्यक्तित्व वाले हैं। उनके राष्ट्रपति बनने कानपुर दुनिया के प्रमुख शहरों में शामिल हो गया। यह कानपुर वासियों का सौभाग्य है। उन्होेंने बताया कि डीएवी कालेज में अपनी पढ़ाई के दौरान भी दोनों विभिूतियों ने अपना नाम रोशन किया है। नागेंद्र स्वरूप ने अटल बिहारी और रामनाथ कोविंद के उस रजिस्टर को सहेज कर रखा है जिसमें उनके नाम पढ़ाई के दौरान लिखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed