फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Kovind Kanpur Visit: President said people of other parties also have more affinity and love for me

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: झींझक में बोले- दूसरे दलों के लोगों में भी मेरे लिए ज्यादा आत्मीयता और प्यार

Fri, 25 Jun 2021 11:05 PM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर देहात
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 25 Jun 2021 11:05 PM IST
सार

झींझक रेलवे स्टेशन अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि सियासी दल आते हैं और जाते हैं। इसमें उनका स्वार्थ है। देश का भी स्वार्थ है। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बड़ी है।

विज्ञापन
President Kovind Kanpur Visit: President said people of other parties also have more affinity and love for me
झींझक पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मैं राजनीतिक बातें नहीं करता। संवैधानिक पद मिलने के बाद मेरा किसी भी राजनीतिक दल से लगाव नहीं रहा। मेरे लिए कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी आदि दल बराबर हैं। कभी-कभी संतोष होता है कि शायद मेरे से अधिक, जो दूसरे दल के लोग हैं, वो मेरे लिए ज्यादा प्यार और आत्मीयता रखते हैं।
विज्ञापन


झींझक रेलवे स्टेशन में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि सियासी दल आते हैं और जाते हैं। इसमें उनका स्वार्थ है। देश का भी स्वार्थ है। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बड़ी है। आप लोग इससे ऊपर उठें। सोच-समझकर वोट करें। अपील की कि आप समझदार जागरूक नागरिक बनें, तभी देश के विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन


आम लोगों से कहा कि ये देश-प्रदेश-शहर सब आपका है। यहां के विकास की जिम्मेदारी केवल सरकार की ही नहीं है। आप इसके लिए संघर्ष करते रहिए। हर किसी का जीवन संघर्षमय होता है। मैंने भी संघर्ष किया है। कभी हार मत मानिए। सफलता जरूर मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुधैव कुटुंबकम का विचार भूल रहे हैं
राष्ट्रपति ने कहा कि आज लोग कहते हैं कि पुरानी पीढ़ी बहुत खुश थी। अब हर तरफ विकास हो गया है, फिर भी हम कष्ट में हैं। वजह यह कि हम सभी भारतीय संस्कृति के आधार वसुधैव कुटुंबकम की धारणा को भूलते जा रहे हैं। इसके मानवीय मूल्यों में गिरावट आई है।

इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं। आज सौहार्द्र खत्म हो रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि जरा जरा सी बात पर आज पति-पत्नी, बाप-बेटे में विवाद होता है। लोग मामूली बातों पर झगड़ते हैं। ये हमारे मानवीय मूल्य नहीं हैं। हम विश्व की बात करते हैं, जिसका आधार हमारी संस्कृति है। 

यूपी से राष्ट्रपति बनने का रास्ता खुल गया 
राष्ट्रपति ने कहा कि संयोग है कि उत्तर प्रदेश की धरती ने न जाने कितने प्रधानमंत्री दिए, लेकिन राष्ट्रपति नहीं थे। यूपी से मैं पहला राष्ट्रपति बना। यूपी से अब राष्ट्रपति बनने का रास्ता खुल गया है। उन्होंने कहा कि मैं तीन वर्षों से अपनी धरती पर आना चाहता था, लेकिन नहीं आ पा रहा था। पिछले साल कोरोना आ गया। इस बार भी लोग कह रहे थे कि बारिश का मौसम है। मगर मैंने कहा कि जब मैं जाऊंगा तो मेरे अपने वहां आएंगे। वो भी तो बारिश में काम करते हैं। इसलिए आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed