{"_id":"60d6afef8ebc3e2c5e1f7d11","slug":"president-in-kanpur-wife-savita-kovind-and-daughter-swati-also-accompanied-traveling-in-presidential-train-for-the-first-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में राष्ट्रपति: पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाती भी आईं साथ, पहली बार प्रेसिडेंशियल ट्रेन में की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में राष्ट्रपति: पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाती भी आईं साथ, पहली बार प्रेसिडेंशियल ट्रेन में की यात्रा
Sat, 26 Jun 2021 10:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति की कानपुर यात्रा: पत्नी सविता के साथ कोविंद
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को ठीक 18 माह बाद अपने शहर कानपुर पहुंचे। वह यहां तीन दिन रहेंगे। उनके साथ पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाती भी आई हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेंट्रल स्टेशन पर उनकी अगवानी की। स्वागत करने वालों में सांसद व विधायक भी शामिल रहे।
ट्रेन से उतरकर राष्ट्रपति सपरिवार राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री लखनऊ लौट गए। राष्ट्रपति ने अपने परिवार के साथ सर्किट हाउस में विश्राम किया। शनिवार को उनका दिन शहरवासियों से मुलाकात में बीतेगा। राष्ट्रपति सुबह दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से प्रेसिडेंशियल ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस से कानपुर के लिए रवाना हुए थे।
विशेष ट्रेन जिन शहरों से गुजरी, देखने वालों का घरों की छतों, रेलवे स्टेशन और पटरी किनारे दूर तक तांता लगा रहा। ट्रेन के आगे-पीछे दो छोटी ट्रेनें एस्कॉर्ट करती रहीं, जबकि आसमान से सेना के हेलीकॉप्टर ट्रेन पर नजर बनाए हुए थे। इसी तरह सड़क मार्ग पर भी ट्रेन के समानांतर रूट पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस राष्ट्रपति सुरक्षा का विशेष दस्ता चल रहा था।

राष्ट्रपति की ट्रेन उनके गृह जनपद कानपुर देहात के झींझक स्टेशन पर करीब छह बजे पहुंची। यहां 36 मिनट रुकने के बाद वे रूरा के लिए आगे बढ़े। यहां भी करीब 22 मिनट ट्रेन रुकी। इसके बाद राष्ट्रपति की ट्रेन रूरा से 7:22 बजे कानपुर के लिए रवाना हुई। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विशेष ट्रेन ठीक आठ बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची।
राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ प्लेन में चढ़ने और उतरने में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल सीढ़ियों के जरिये सीधे रेड कारपेट पर उतरे। एक मीटर की दूरी बनाए रखते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका अभिवादन किया। इसके बाद सभी सर्किट हाउस की ओर रवाना हो गए।
चलेगा मुलाकातों का दौर
26 जून को राष्ट्रपति का पूरा दिन रिजर्व है। इस दौरान वह शहर के लोगों से मुलाकात करेंगे। 27 जून को राष्ट्रपति सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक गांव परौंख पहुंचेंगे। यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही परिवारीजनों, मित्रों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। शाम करीब छह बजे तक राष्ट्रपति फिर से कानपुर नगर स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद 28 जून की सुबह 10 बजे विशेष ट्रेन से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।