{"_id":"5d75fd088ebc3e0147578d2e","slug":"preparations-will-be-start-for-metro-construction-on-october-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर मेट्रो रूट निर्माण की तैयारियां तेज, तैनात होगा एलएमआरसी का स्टाफ, शुरू होंगी पोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर मेट्रो रूट निर्माण की तैयारियां तेज, तैनात होगा एलएमआरसी का स्टाफ, शुरू होंगी पोस्टिंग
Mon, 09 Sep 2019 01:04 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आईआईटी से मोतीझील तक प्रस्तावित मेट्रो रूट और ट्रैक निर्माण का काम अक्तूबर में हर हाल में शुरू करने की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) ने मेट्रो प्रोजेक्ट की संभावित बाधाओं को दूर करने और निर्माण कंपनी की सहायता के लिए कानपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति का काम शुरू कर दिया है।
माना जा रहा है कि एलएमआरसी के मुख्य परियोजना प्रबंधक अरविंद सिंह के साथ कई सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश अगले सप्ताह तक जारी हो सकते हैं। इससे पहले मेट्रो ऑफिस के लिए जगह की भी तलाश तेज हो गई है।
जमीन के लिए बैठक अगले सप्ताह
मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए जमीन जुटाने के लिए एलएमआरसी अधिकारियों और सरकारी विभागों के साथ इसी सप्ताह बैठक प्रस्तावित है। बैठक में सरकारी विभागों के साथ ही निजी जमीनों का भी मुआवजा तय होगा। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होंगे। मुआवजा राशि तय होते ही जमीन अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। एलएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक जमीन अधिग्रहण में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत आने का अनुमान है।