फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparations prove futile; rain brings life to a standstill.

Kanpur News: धरे रहे इंतजाम, बारिश से जनजीवन ठप

Sun, 27 Sep 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Preparations prove futile; rain brings life to a standstill.
कानपुर देहात। दो दिन से लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बारिश से सब कुछ ठप हो गया है। जनपद की जर्जर सड़कों पर भारी जलभराव है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरवनखेड़ा के नाही में घर गिरी में मलबे में दबकर मां-बेटे घायल हो गए। खेतों में पानी भरने से मक्का, बाजरा और तिल की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इधर, पकी खड़ी धान की फसल को भी बारिश से नुकसान है। बाजारों में पानी भरने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 36 घंटे में 69 मिमी बारिश ने नाला सफाई की पोल खोल दी है। रूरा, अकबरपुर, मूसानगर, झींझक, शिवली, राजपुर, रनियां, पुखरायां व रसूलाबाद क्षेत्र में जलभराव से राहगीर परेशान रहे। रूरा के बाजार वार्ड में सड़क तालाब बन गई जबकि रनियां में भी नगर पंचायत कार्यालय व मुख्य बाजार में जलभराव रहा। सरवनखेड़ा बाजार में जलभराव पर बुलडोजर से कच्चा नाला खुदवाकर पानी निकासी कराई गई। मूसानगर के फत्तेपुर में जखई बाबा मंदिर के पास से मुर्तजानगर जाने वाली सड़क पर बारिश का पानी भर गया। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। कई जगह बाजरे की फसल गिर गई। झींझक क्षेत्र में किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी थी। जलभराव से कटी फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जनपद ऑरेंज अलर्ट में है। बृहस्पतिवार रात से हो रही बारिश शनिवार को भी तेज हवा संग पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही। यह बारिश इस मानसूनी सीजन में अब तक की सर्वाधिक है। इसमें मैथा तहसील क्षेत्र में 96 मिमी, अकबरपुर तहसील क्षेत्र में 70 मिमी, भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में 60 मिमी, सिकंदरा तहसील क्षेत्र में 55 मिमी, रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में 50 मिमी और डेरापुर तहसील क्षेत्र में 35 मिमी बारिश हुई। सीएसए के कृषि तकनीकी अधिकारी डॉक्टर अजय मिश्र ने बताया कि आगामी दो दिनों में मध्यम से घने बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डेरापुर के लडुवापुर गांव में बारिश के दौरान शनिवार को नरसिंह देव के कमरे की कच्ची छत गिर गई। मलबे में दबकर एक गाय और एक बकरी की मौत हो गई। वहीं, भड़ावल में रामप्रकाश की कच्चे कमरे की छत बारिश के दौरान ढह गई। मलबे में दबकर एक माह की पड़िया की मौत हो गई। एसडीएम नीरज गौतम ने बताया कि जांच कराकर नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं, भोगनीपुर तहसील के गिरदौं निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को बारिश में कच्ची छत दीवार सहित गिर गई। मलबे में दबकर एक भैंस व पड़िया की मौत हो गई। सिकंदरा तहसील के खोजाफूल में बारिश के दौरान शनिवार शाम कच्चा घर ढह गया। कमरे में चारपाई पर लेटे लक्ष्मीकांत मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे और मलबा हटाकर घायल लक्ष्मीकांत को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
.........................
फोटो-8- राजपुर के अटल नगर में बारिश के चलते ढही कमरे की कच्ची छत। संवाद
फोटो-9-मूसानगर के आजाद नगर में बारिश से ढही कच्ची दीवार व गिरा पड़ा टीनशेड। संवाद
बारिश में ढहे पांच कच्चे घर, मां-बेटे दबकर घायल
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के नाही गांव में रामआसरे प्रजापति के कच्चे घर की दीवार शनिवार सुबह ढह गई। बारिश का पानी घर में भरने लगा तो राम आसरे की पत्नी केशकली व बेटा विनय घर के अंदर भर रहे पानी को बाल्टी से बाहर फेंक रहे थे। इसी दौरान छत ढह गई। मलबे में मां-बेटे और चार बकरियां दब गईं। पड़ोसियों ने मां-बेटे और बकरियों को मलबा हटाकर बाहर निकाला। घायल मां-बेटे को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में भर्ती कराया गया है।, इधर राजपुर के अटल नगर में शनिवार सुबह करीब नौ बजे हसन अहमद के कच्चे घर की छत भरभरा गई। गनीमत रही कि पत्नी व बच्चे बरामदे में थे। इसी तरह मूसानगर के आजाद नगर वार्ड में बारिश के दौरान नसीम के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। दीवार के ऊपर रखी टीन भी मलबे में दब गई। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। नसीम ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लिए दो बार आवेदन किया था लेकिन अभी तक कॉलोनी मंजूर नहीं हुई। लेखपाल राघवेंद्र यादव ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील कार्यालय में सौंपी है। वहीं, झींझक ब्लॉक जलिहापुर के मजरा सिमरिया पुरवा निवासी कुसमा देवी का कच्चा मकान का पिछला हिस्सा गिर गया। परिवार के लोग बाहर होने से बाल-बाल बच गए। वहीं, मुडेरा किन्नर सिंह गांव में राजू सिंह और शीला के कच्चे मकान भी बारिश के चलते कच्चे मकान के हिस्से ढह गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि घर गिरी के मामलों में नुकसान की जांच कराकर नियमानुसार आर्थिक मदद पीड़ित परिवारों को दी जाएगी। (संवाद)

.................
फोटो- 14 भेवान -सहतावनपुरवा में सड़क पर गिरा पेड़ हटाते लोग व रुके वाहन सवार। संवाद
फोटो- 15 रोशनमऊ- रूरा मार्ग में तिगाई गांव के पास गिरा पड़ा पेड़। ग्रामीण
रोशनमऊ-रूरा मार्ग पर पेड़ गिरने से आठ घंटे बाधित रहा आवागमन
रूरा। रोशनमऊ-रूरा मार्ग में तिगाई गांव के पास बारिश के दौरान शनिवार की सुबह नौ बजे चिल्ला का पेड़ गिर गया। इसके बाद से इस मार्ग से बाइक सवारों व अन्य चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। शाम को करीब पांच बजे पेड़ को कटवाकर हटाने का काम शुरू हुआ। करीब आठ घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका। तिगाई निवासी दुर्गेश कश्यप, रोशनमऊ गांव निवासी अनिल सिंह गौर, दीपू त्रिवेदी आदि ने बताया कि मार्ग के बीचों बीच पेड़ गिरने से करीब दो किमी घूमकर गैजुमऊ होकर गांव आना पड़ा। पेड़ गिरने से एचटी लाइन भी प्रभावित हुई है। इधर रसूलाबाद के भेवान-सहतावनपुरवा के बीच मुख्य मार्ग पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुई। जानकारी पर ग्रामीण पहुंचे और पेड़ कटवाकर करीब दो घंटे बाद आवागमन सुचारू कराया। यातायात प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि जानकारी कराई गई तो ग्रामीणों ने पेड़ छंटाई कराकर आवागमन बहाल करा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed