फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparation for reconciliation in dispute between advocates

Kanpur News: अधिवक्ताओं के बीच विवाद में सुलह की तैयारी

Mon, 09 Jun 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Preparation for reconciliation in dispute between advocates
कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र में अधिवक्ता आशीष सचान पर जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही समझौते को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई। रविवार को पूर्व बार महामंत्री कपिलदीन सचान की ओर से कुछ अधिवक्ताओं ने डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र चौधरी से मुलाकात की। पीड़ित का हस्ताक्षर किया समझौतानामा सौंपा। पीड़ित की मौजूदगी न होने पर डीसीपी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शनिवार को बसंत विहार निवासी आशीष सचान ने बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री कपिल दीप सचान समेत कई लोगों के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आशीष ने आरोप लगाया कि पूर्व बार महामंत्री कपिलदीप सचान ने उन्हें फोन करके सीमा गेस्ट हाउस बुलाया। गेस्ट हाउस के गेट के पास उन्हें जमीन पर गिरकर लात-घूंसों से पीटा। आरोप था कि गालीगलौज करते हुए जान से मारने के इरादे से गला भी दबाया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पूर्व बार महामंत्री के पक्ष से आए अधिवक्ता समझौतानामा लेकर आए थे। नौबस्ता थाना प्रभारी को समझौतानामा की जांच कराकर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed