फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   preparation for pm narendra modi rally in jhansi

पीएम मोदी यूपी के इस जिले से करेंगे चुुनावी शंखनाद, दे सकते हैं कई हजार करोड़ की सौगातें

Tue, 12 Feb 2019 06:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Feb 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
preparation for pm narendra modi rally in jhansi
पीएम मोदी की रैली के लिए बैठक करते भाजपा नेता

बांदा में शुक्रवार (15 फरवरी) को झांसी में हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भीड़ का सैलाब जुटाने में प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर भाजपा जिला संगठन तक जुट गया है। बांदा से एक हजार वाहनों पर 40 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को यहां भाजपा नेताओं के साथ रणनीति तय की।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के माहौल में भाजपा बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में कोई कोई कसर नहीं छोड़ रही। बुंदेलखंड के हर जिले से भीड़ जुटाने की कवायदें जारी हैं। इसी श्रृंखला में मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

 

झांसी की रैली में प्रधानमंत्री बुंदेलखंड को कई हजार करोड़ की सौगातें देंगे

बताया कि 350 बसें और 700 चार पहिया अन्य वाहन से रैली में कार्यकर्ता झांसी जाएंगे। इसकी सूची तैयार की जा रही है। कार्यकर्ताओं के ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगाया गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं चौक-चौबंद होनी चाहिए। 

उन्होंने जिला संयोजक, मंडल संयोजक और विधायकों को खबरदार किया कि व्यवस्था में कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि 15 फरवरी को प्रधानमंत्री यहां के लिए डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने की।
 
झांसी की रैली में प्रधानमंत्री बुंदेलखंड को कई हजार करोड़ की सौगातें देंगे। रैली में बांदा जनपद से 40 हजार भाजपाई जाएंगे। भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश महामंत्री एमएलसी अशोक कटारिया के यहां हुई बैठक का हवाला देकर बताया कि रैली में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि से लेकर कार्यकर्ता तक जाएंगे। जिसके पास चार पहिया वाहन हैं वह अपने वाहन का नंबर और मोबाइल नंबर बुधवार की शाम तक पार्टी कार्यालय को नोट करा दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed