फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   premium trains are crawling; 42 trains including Tejas, Vande Bharat, Shatabdi are running up to 17 hours late

Kanpur: प्रीमियम ट्रेनें भी रेंग रहीं, तेजस, वंदे भारत, शताब्दी सहित 42 ट्रेनें 17 घंटे लेट

Tue, 30 Dec 2025 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
premium trains are crawling; 42 trains including Tejas, Vande Bharat, Shatabdi are running up to 17 hours late
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोहरे और धुंध के कारण सामान्य के साथ ही प्रीमियम ट्रेनों की चाल भी मंद पड़ गई है। तेजस, वंदे भारत, शताब्दी सहित करीब 42 ट्रेनें 17 घंटे तक लेट हुईं। तेजस दिल्ली से 17 लेट होकर दूसरे दिन लखनऊ पहुंची। मंगलवार को वंदे भारत, शताब्दी सहित करीब 42 ट्रेनें लेट हुई। ट्रेन नंबर-02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 19 घंटे, 22426 अयोध्या कैंट वंदे भारत 08:30 घंटे, 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी 08:30 घंटे, 12452 नई दिल्ली कानपुर केंद्रीय श्रम शक्ति 07:45 घंटे, 12274 हावड़ा दूरंतो 05:30 घंटे, 14118 कालिंदी एक्सप्रेस सात, 64645 खजुराहो-कानपुर सेंट्रल मेमू 05:30 घंटे, 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 08:30 घंटे, 15558 दरभंगा अमृत भारत 08:30 घंटे, 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस छह, 19604 गोंडा-दुरई एक्सप्रेस 08:30 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल आईं। लेट होने वाली ट्रेनों में बैठे-बैठे यात्री ऊब गए। प्रीमियम ट्रेनों में तो सुविधाएं थीं लेकिन नियमित में शौचालय गंदे हो गए और पानी तक खत्म हो गया।
विज्ञापन


तेजस के 17 घंटे लेट होने से नई दिल्ली के सरोजनीनगर के रहने वाले रोहित का लखनऊ में होने वाला इंटरव्यू छूट गया। राहुल ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से कंपनी में इंटरव्यू था। 82502 नई दिल्ली-लखनऊ आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस से सोमवार को नई दिल्ली से रवाना हुए। यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर 03:30 बजे चलती है। इसका रात 08:35 बजे कानपुर और 10:05 बजे लखनऊ पहुंचने का समय है। कानपुर मंगलवार दोपहर 01:35 बजे पहुंचे। ट्रेन लेट होने की जानकारी रास्ते से ही कंपनी प्रतिनिधि को दी तो उन्होंने अब 12 जनवरी को फिर बुलाया है। इससे कानपुर से ही लौट गए। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


ठंड, गलन ने बढ़ाई परेशानी
कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। लेट ट्रेनों में फंसे यात्री और कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी पर ट्रेनों का इंतजार करते-करते लोग परेशान हो रहे हैं। ठंड और गलन ने दिक्कत और भी बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा दिक्कत आसपास के जिलों से आकर यहां ट्रेन पकड़ने वालों को हो रही है। ट्रेनें लेट होने पर रात उन्हें स्टेशन पर ही ठिठुरते हुए काटनी पड़ रही है। सेंट्रल स्टेशन का प्रतीक्षालय और एसी वेटिंग हॉल फुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़बड़ी में गिर गया शादी का सूट
ट्रेनें लेट होने से यात्रियों की भीड़ भी बढ़ रही है। मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ऐसा ही हुआ। झांसी के रहने वाले रवि की जनवरी में शादी है। वह खरीदारी करने कानपुर आए थे। वापसी के लिए स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि 15065 गोरखपुर- पनवेल प्लेटफॉर्म नंबर-5 से जाने वाली है। वह लपक कर पहुंचे तो ट्रेन आ रही थी। गति कम होने पर वह चढ़ने लगे तो उनके शादी का नया सूट का पैकेट हाथ से फिसलकर पटरी पर जा गिरा। वह उतर गए और वहीं खड़े हो गए। ट्रेन रुकने पर दूसरे यात्रियों की मदद से पटरी से सूट उठाया और फिर ट्रेन में सवार होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed