फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pregnant woman of Rasulabad found corona infected in hallet Hospital of Kanpur, gave birth to a child

रसूलाबाद की गर्भवती कानपुर के हैलट अस्पताल में मिली कोरोना संक्रमित, बच्चे को दिया जन्म

Tue, 04 Jan 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman of Rasulabad found corona infected in hallet  Hospital of Kanpur, gave birth to a child
कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र की एक गर्भवती महिला की प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच हुई तो वह निगेटिव आई थी। उसकी हालत बिगड़ने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हैलट में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर लखनऊ भेजा गया, जिसमें महिला संक्रमित मिली। इस पर महिला को बच्चे समेत अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया।
रसूलाबाद क्षेत्र की एक गर्भवती के पति ने बताया कि 30 दिसंबर को कस्बे के एक प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट कराया था। एक जनवरी को आई आरटीपीसीआर जांच में वह निगेटिव आई।
विज्ञापन

इसके बाद प्रसव के लिए पत्नी को लेकर सीएचसी रसूलाबाद पहुंचे तो हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने एक जनवरी को हैलट रेफर कर दिया। वहां प्रोटोकाल के तहत कोरोना जांच के लिए पत्नी का सैंपल लेकर लखनऊ केजीएमयू भेज दिया गया। इस दौरान ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जनवरी को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिली तो उसे हैलट में बच्चे सहित आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही महिला का दूसरा सैंपल लेने के लिए हैलट प्रशासन से अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed