{"_id":"57fa8f364f1c1bc16028e437","slug":"pregnant-woman-jump-in-front-of-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पति की मारपीट से थी तंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पति की मारपीट से थी तंग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मृतका फूला यादव(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के सरैंया कोतवाली क्षेत्र में कपसेठी रेलवे पटरी के पास रविवार को गर्भवती महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर आए दिन मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि ससुरालीजनों ने महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है।
मऊ थाना क्षेत्र के धौरही निवासी रामप्रसाद की पुत्री फूला (22) का विवाह दो साल पहले सरैंया के लौघटा निवासी शिवभोला यादव के साथ हुआ था। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को घर में कुछ विवाद होने पर फूला अपने दस वर्षीय भतीजे सुनील पुत्र गिरधारी के साथ ससुराल से मायके के चली आई थी।
लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। खोजबीन करने पर पता चला कि वह कपसेठी गांव में अपनी बुआ प्रेमा के घर पर रुकी है। इस पर दोनों पक्षों के लोग आए और सुलह समझौता हुआ। इसके बाद फूला रात को बुआ के घर रूक गई।

मृतका की मां बोली 'मेरी बेटी गर्भवती थी'
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतका के शोकाकुल परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह बिना किसी को बताए वह घर से निकली और लगभग तीन सौ मीटर दूर रेल पटरी के पास जाकर खड़ी हो गई। जैसे ही बांदा की ओर से ट्रेन आई तो उसने छलांग लगा दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शौच क्रिया को निकले ग्रामीणों ने महिला को ट्रेन से कटा देख शिनाख्त कर पुलिस सूचना दी। मृतका की मां दुल्ली देवी ने बताया कि पुत्री गर्भवती थी।
दामाद से लेकर ससुरालीजन अक्सर पुत्री को बेवजह प्रताड़ित करते थे। गुटखा खाने को लेकर भी पति-पत्नी के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। उधर मृतका के पति ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। दो साल के अंदर तीन बार बिना बताए मायके जा चुकी है। इस मामले में कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रेन से टकराने पर महिला की मौत की सूचना दर्ज है। कुछ ग्रामीणों ने यह जरूर बताया कि महिला ने आत्महत्या की है।