फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pregnant woman denied anesthesia for failing to pay 5,000; referred elsewhere

Kanpur News: पांच हजार न मिलने पर गर्भवती को नहीं दिया एनेस्थिसिया, रेफर

Thu, 29 Oct 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman denied anesthesia for failing to pay 5,000; referred elsewhere
कन्नौज। जिला अस्पताल के महिला विंग में खुलेआम गर्भवतियों के तीमारदारों से वसूली हो रही है। रुपये न देने पर गर्भवतियों को रेफर किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें रुपये न मिलने पर डॉक्टर ने गर्भवती को एनेस्थिसिया नहीं दिया। तीमारदारों से कहा कि एनेस्थिसिया दो बार दे चुके हैं और अब नहीं दे सकते हैं। इसके बाद गर्भवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के ग्राम गुखरू निवासी साक्षी पटेल को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई। पति प्रांशू कटियार परिजनों के साथ साक्षी को लेकर महिला विंग लेकर पहुंचे, जहां पर सर्जन ने जांच कर ऑपरेशन कक्ष में भिजवा दिया। पति का आरोप है कि एनेस्थिसिया के डॉक्टर ने पांच हजार रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर डॉक्टर ने अभद्रता की।
विज्ञापन

15 मिनट बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन कक्ष से बाहर आकर कहा कि दो बार एनेस्थिसिया देने के बाद भी मरीज को असर नहीं हो रहा है। इसलिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वह लोग साक्षी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने सुरक्षित प्रसव कराया और जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं। उन्होंने सीएमएस को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदार को धमकाने का वीडियो वायरल
एनेस्थिसिया के डॉक्टर का गर्भवती के तीमारदार को धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर की ओर से तीमारदार को धमकाया जा रहा है। वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का अमर उजाला की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।



वर्जन
गर्भवती के पति ने एनेस्थिसिया के डॉक्टर पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. गोपाल नारायण द्विवेदी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed