{"_id":"598efd714f1c1b061c8b47a6","slug":"pregnant-took-fire-in-adoption-of-innocent-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद और गर्भ के बच्चों पर न आया रहम, उठा लिया ये खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद और गर्भ के बच्चों पर न आया रहम, उठा लिया ये खौफनाक कदम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोद और गर्भ में पल रहे बच्चों पर भी अंजू को रहम न आना गांव में चर्चा का विषय बनी रही। यहां यूपी के बांदा जिले में छह महीने की गर्भवती अपनी मासूम बेटी को गोद में लेकर बैठ गई और खुद को आग के हवाले कर दिया। जब तक आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए तब तक मां उसकी बेटी और गर्भ में पल रहे शिशु तीनों की मौत हो चुकी थी।
बांदा जसपुरा थानाक्षेत्र के खप्टिहाकलां में 25 वर्षीय एक गर्भवती ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर आग लगा ली। मौत होने की वजह से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला के घरवालों की तहरीर पर जसपुरा थाने की पुलिस ने सास, पति समेत 3 पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दबिश देकर मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मौतों से गांव के लोग गमगीन हैं। आत्महत्या की वजह भी बहुत साफ नहीं हो पा रही है। हालांकि मृतका के पिता गुलाब सिंह और भाई श्याम सिंह का आरोप है कि अंजू को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। उधर, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि अंजू इसके पूर्व भी कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। अंजू सिंह की आत्महत्या की वजह फिलहाल समझ में नहीं आ रही।