फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant commits suicide in hardoi

हरदोई: लॉकडाउन में फंसे पति से फोन पर झगड़ने के बाद गर्भवती ने की खुदकुशी

Sun, 24 May 2020 09:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 May 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Pregnant commits suicide in hardoi
मृतका के घर में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण पंजाब के लुधियाना में फंसे पति से मोबाइल फोन पर झगड़ने के बाद अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुर मवई निवासी गर्भवती पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। काशीपुर मवई निवासी राकेश लुधियाना में मजदूरी करता है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण वह घर नहीं आ पाया। राकेश का विवाह चार वर्ष पूर्व संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहिलामऊ निवासी रिंकी उर्फ गुड़िया (23) के साथ हुआ था। शनिवार सुबह गुड़िया का शव घर में साड़ी से बनाए गए फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन


सूचना पर मृतका के पिता राजाराम भी गांव पहुंच गए। मृतका के ससुर प्रभु ने बताया कि शुक्रवार रात गुड़िया और राकेश के बीच फोन पर किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद गुड़िया सोने चली गई। शनिवार सुबह उसका शव फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़िया पांच माह की गर्भवती थी। सूचना पर अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतका के मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed