Kanpur: शब-ए-बरात पर बुजुर्गों की मगफिरत की दुआ, शहर काजी बोले- अफवाहों में न पड़ें, किसी को कोई दिक्कत न हो
शहर काजी ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि तरह की अफवाहों में न पड़ें। बुधवार को होली है। ध्यान रखें कि किसी कोई दिक्कत न होने पाए। सारे लोग अपने-अपने त्योहार हंसी-खुशी के साथ मनाएं।
विस्तार
कानपुर में शब-ए-बरात पर मंगलवार को लोगों ने अपने पुरखों की कब्रों की सफाई कर फूलों से सजाया और अगरबत्ती जलाई। इस मौके लोगों ने अपने बुजुर्गों की मगफरत की परवरदिगार से दुआ की। घरों और मस्जिदों में सारी रात इबादत में गुजारी। लोग दरूदो-सलाम पढ़ते रहे।
शहरकाजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने लोगों से अपील की कि किसी तरह की अफवाहों में न पड़ें। बुधवार को होली है। ध्यान रखें कि किसी कोई दिक्कत न होने पाए। सारे लोग अपने-अपने त्योहार हंसी-खुशी के साथ मनाएं। शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे।
इस मौके पर कब्रिस्तानों के बाहर लोगों ने फूलों और अगरबत्ती, केवड़ा और इत्र की दुकानें लगाईं। साथ ही तलाक महल और हलीम कालेज मैदान में लोगों ने सिरातुततशबीह की नमाज अदा की और जिक्र किया। उलमा ने लोगों से अपील की कि गरीबों की मदद करें और मोहताजों को खाना खिलाएं। इधर-उधर घूमने टहलने में वक्त न गुजारें।
गड़बड़ी पर अफसरों को सूचना दें
उन्होंने आगे कहा कि हार में अपनी पहचान कायम रखते हुए एहतराम और स्वच्छता के साथ मनाएं। आतिशबाजी पटाखे और फायरिंग और और हुड़दंग से बचें और ऐसे शोर-शराबे और फालतू कामों में अपना वक्त बर्बाद ना करें। किसी गड़बड़ी पर फौरन अफसरों को सूचना दें।
बेवजह कहीं न घूमें
होली है इसलिए करीब की मस्जिद में या अपने ही घर के पास इबादत में व्यस्त रहें । बिजली और सफाई के लिए विभाग के नंबरों पर संपर्क करें वैसे इंतजामियां ने इसका यकीन दिलाया है। मोटरसाइकिल पर ज्यादा सवारी बिठाकर चलाते शोर मचाते न घूमें आप अपनी समझदारी का इजहार करें।
शहर की अमन और सलामती आपकी जिम्मेदारी
शहर आपका है और आप उसके शहरी हैं अमन और सलामती रखना सबकी बराबर जिम्मेदारी है। रंग वाले दिनों में रंग खेलने के वक्त में ना निकलें और जरूरत से निकलना ही पड़े, तो रंग पड़ने पर मजाहिम्मत ना करें। इस बा बरकत मौके पर गरीबों, बीमारों और पड़ोसियों, रिश्तेदारों का खास ख्याल रखें।