फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prayagraj Eleven defeated Varanasi to reach the final of Rudras Cup

Kanpur News: वाराणसी को हराकर प्रयागराज इलेवन रुद्रास कप के फाइनल में

Wed, 08 Jul 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Eleven defeated Varanasi to reach the final of Rudras Cup
कानपुर। प्रयागराज इलेवन ने वाराणसी इलेवन को छह रन से हराकर रुद्रास कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसका मुकाबला फतेहपुर इलेवन और झांसी इलेवन के बीच बुधवार को होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा। रुद्रास कप का आयोजन यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन से पहले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की तलाश के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

जेके लोको मैदान पर मंगलवार को हुए पहले मैच में प्रयागराज इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। आकाश अंटिल ने 44, हर्षित प्रताप ने 42, दीपांशु सिंह ने 41 और अर्पित साहू ने 33 रन का योगदान दिया। विक्रम सिंह ने तीन और जयंत ने एक विकेट लिया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए वाराणसी इलेवन की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन ही बना सकी। अर्जुन त्यागी ने 61 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शिवांश यादव ने 29 और अमन चौधरी ने 25 रन बनाए। संगम सिंह और अमन उपाध्याय ने तीन-तीन विकेट झटके। 24 गेंदों में 41 रन की तेजतर्रार पारी खेलने वाले दीपांशु सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में फतेहपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। मोहम्मद हसन ने 81 और अंकुर मलिक ने 54 रन की शानदार पारी खेली। सचिन सिंह 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। सुब्रत प्रसाद, आकाश, आयुष राज और स्वरित ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी इलेवन ने 2.2 ओवर में एक विकेट पर 13 रन बनाए ही थे कि तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण मैच आगे नहीं बढ़ सका। अब यह मुकाबला बुधवार को 2.2 ओवर के आगे से शुरू होगा। मैच की विजेता टीम फाइनल में प्रयागराज इलेवन से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed