फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prayagraj-Anand Vihar Express will leave in 30 minutes

Kanpur News: 30 मिनट देर से चलाई जाएगी प्रयागराज-आनंद विहार एक्सप्रेस

Wed, 12 Nov 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj-Anand Vihar Express will leave in 30 minutes
इटावा। दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं रेग्यूलेशन करने का निर्णय लिया गया है। इसमें इटावा जंक्शन होकर जाने वाली वैशाली को 20 दिसंबर को 25 मिनट व प्रयागराज-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन को निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक 20 दिसंबर को लिया गया है। इसके चलते हावड़ा-दिल्ली समेत अन्य मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त, विलंब व मार्ग परिवर्तित करके चलाया जाएगा। इसमें हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें इटावा जंक्शन पर ठहरने वाली दो ट्रेनों को मरम्मत कार्य के चलते 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा। इसमें गाड़ी संख्या 22437 प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल को 20 दिसंबर को प्रयागराज जंक्शन से 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा। इससे यह ट्रेन आने वाले स्टेशन पर देरी से आएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस को सहसा स्टेशन से 25 मिनट देरी से चलाया जाएगा। पीआरओ ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस तिथि में आवागमन करने वाले लोग ट्रेनों के स्टेटस जानकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed