फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Praveen Togadia will come to Kanpur in a tense atmosphere

तनावपूर्ण माहौल में कानपुर आएंगे प्रवीण तोगड़िया, सीएए के समर्थन में जुलूस निकालने की तैयारी

Mon, 23 Dec 2019 01:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Dec 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Praveen Togadia will come to Kanpur in a tense atmosphere
प्रवीण तोगड़िया
तनावपूर्ण माहौल के बीच अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद 30 दिसंबर को कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जुलूस निकालने की तैयारी में है। इसके लिए परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया महानगर आएंगे। वह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


रविवार को परिषद के प्रांत स्तरीय पदाधिकारियों ने शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में बैठक कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के विषय में जानकारी दी। साथ ही 30 को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार हुई। प्रांत महामंत्री रामजी तिवारी ने बताया कि अधिकांश लोगों को इस कानून के विषय में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


यही वजह है कि इसका गलत अर्थ निकालकर शहर का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। पिछले दो दिनों में बगाही, आनंदपुरी बाबूपुरवा, परमपुरवा, मछरिया में बैठकें हुईं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अतुल अवस्थी, महिला विंग की अध्यक्ष निधि अवस्थी, अरविंद सिंह, अजय मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed