फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Praveen Togadia targets pm modi on mosque visit

'कल तक जिनको मंदिरों से प्रेम था वह आज मस्जिदों से इश्क लड़ा रहे हैं'- प्रवीण तोगड़िया

Sun, 16 Sep 2018 07:27 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Sep 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
Praveen Togadia targets pm modi on mosque visit
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा कल तक जिनको मंदिरों से प्रेम था वह आज मस्जिदों से इश्क लड़ा रहे हैं। ऐसी सरकार को हिंदू संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा और आने वाले चुनाव में भाजपा का विरोध होगा। उन्होंने 21 अक्तूबर को अयोध्या कूच करने का हिंदू संगठनों से आह्वान किया।
विज्ञापन



मौदहा कस्बा स्थित पांडव गेस्ट हाउस में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदू समाज ने दिन रात एक कर भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान दिया है। कहा सरकार से इस बात की उम्मीद थी कि देश में बेरोजगारी, अशिक्षा, भुखमरी, बलात्कार को नियंत्रित करने के साथ राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। लेकिन इन सभी मुद्दों पर केंद्र की वर्तमान सरकार पूरी तरह से विफल साबित है।
विज्ञापन


तोगड़िया ने कहा कि न राम मंदिर का निर्माण हुआ और न ही रामराज्य आया। राम मंदिर का वादा कर केंद्र की सत्ता में पहुंचने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव के पहले तक मंदिरों से प्रेम था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह मस्जिदों से इश्क लड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अयोध्या में राम जन्म भूमि पहुंचने का साहस नहीं किया

Praveen Togadia targets pm modi on mosque visit
प्रवीण तोगड़िया
तोगड़िया ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि चार वर्ष बीत जाने के बाद एक बार भी उन्होंने अयोध्या में राम जन्म भूमि पहुंचने का साहस नहीं किया। उन्होंने कहा यदि एससीएसटी कानून कोर्ट में होने के बावजूद भी संसद में पास किया जा सकता है तो राम मंदिर का कानून संसद में क्यों नहीं बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की कार्यशैली से भाजपा कार्यकर्ता, स्वयं सेवक संघ, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठन खुद को उपेक्षित व अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्री पर भी तंज कसा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंगधाम के महंत बजरंग दास ने की व संचालन सुनील तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed