{"_id":"5e53d3238ebc3ef3e411442e","slug":"praveen-togadia-gave-a-big-statement-about-ram-temple-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ राम मंदिर नहीं रोटी का भी इंतजाम करे सरकार, अमेरिकी राष्ट्रपति से लें सीख: डॉ. प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ राम मंदिर नहीं रोटी का भी इंतजाम करे सरकार, अमेरिकी राष्ट्रपति से लें सीख: डॉ. प्रवीण तोगड़िया
Mon, 24 Feb 2020 07:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 24 Feb 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
डॉ. प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने किस तरह आर्थिक मंदी के दौर से अमेरिका को निकाला और अपने देश के युवाओं को रोजगार दिया, जबकि भारत में बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रोजगार के साधन कम हो रहे हैं।
सीएए की तरह जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण पर कानून न बना तो देश में हिंदू ही अल्पसंख्यक हो जाएगा। सिर्फ राम मंदिर से काम नहीं चलेगा। राम और रोटी दोनों ही देनी होगी। यह बात अंतरराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने उरई के किरन गार्डन सभागार में विहिप के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने केंन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर तो बन रहा लेकिन रामराज्य कहीं दिखाई नहीं देता। देश का युवा बेरोजगार है, किसान आत्महत्या कर रहा है। जब तक इस पर काम नहीं होगा तब तक रामराज्य आने वाला नहीं।
उन्होंने खुल कर सीएए का समर्थन किया, उन्होंने कहा कि जब सरकार अच्छे काम करती है तो हम उसकी भी सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने 370 व तीन तलाक का भी समर्थन किया है। जन संख्या नियंत्रण को लेकर कहा कि जल्द से जल्द सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून को बनाकर लागू करे, जिससे देश में हिन्दू अल्पसंख्यक न बन सके।

राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि जिन्होंने भी बलिदान किया है उनके नाम सोमनाथ मंदिर की तरह ही वहां अंकित किए जाएं। कुछ लोग बेवजह मंदिर निर्माण का श्रेय लेने में लगे हुए हैं। जबकि मंदिर निर्माण में रामचंद्र परमहंस, अशोक सिंहल, महंत अवैधनाथ और बाला साहब ठाकरे के योगदान की अनदेखी नहीं देखी जा सकती है।
इन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए, वही सच्ची श्रद्वांजलि होगी। ओवैसी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ओवैसी भाजपा की मार्केटिंग करते है। यही कारण है कि इतना गलत बोलने के बाद भी उनके बोलने पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं समझा जा रहा है।