Shivpal Singh Yadav: प्रसपा अध्यक्ष बोले-जनता को लूटने में लगी है असफरशाही, जेल भरो आंदोलन के लिए रहें तैयार
इटावा जिले में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह क्षेत्रीय पंचायत बैठक में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की प्रशंसा की। साथ ही, कार्यकर्ताओं को जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की भ्रष्ट और बेलगाम नौकरशाही के विरुद्ध जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बुधवार को यहां क्षेत्र पंचायत की बैठक में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की कार्यशैली की वह शुरू से ही प्रशंसा करते आए हैं। आज भी कर रहे हैं।
मगर अफसरशाही प्रदेश की जनता को लूटने में जुटी है, हर तरफ भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। आम जनता की कोई सुनवाई नहीं है। बिजली संकट से त्राहि-त्राहि मची हुई है । थानों-तहसीलों में जनता की सुनवाई नही हो रही। उन्होंने आव्हान किया कि लोग आंदोलन और जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहें।
क्षेत्र पंचायत की इस बैठक में भाग लेने आए शिवपाल सिंह ने दो करोड़ 80 लाख से निर्मित 46 विकास कार्यों का लोकार्पण फीता काटकर और शिलापट्टीकाओं के आनावरण के साथ किया। इसके अलावा एक करोड़, दो लाख राशि के 16 विकास कामों का शिलान्यास भी किया।
उन्होंने अपनी विधायक निधि से प्रस्तावित 7 अन्य कार्यों की शिला पट्टिका अनावरित की। खंड विकास अधिकारी शौकत अली ने बताया कि पंचम एवं केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त धन से सड़क, इंटरलॉकिंग, नाले-नालियां, सीसी रोड अमृत सरोवर, विद्युतीकरण आदि के काम कराए गए हैं।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ. अंजली यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. बृजेश चंद्र यादव, अनुज मोंटी यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, शिवप्रकाश डीलर , मनीष जाटव मौजूद रहे। बैठक में मौजूद सदस्यों ने 100 से ज्यादा विकास कार्यों के प्रस्ताव लिखित रूप में दिए गए, जिन्हें कराने का आश्वासन दिया गया।