फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Praspa President Shivpal Singh instructed daughter in law Dimple Yadav to win

यादव परिवार को एकजुट करेगी मैनपुरी सीट!: अब शिवपाल यादव बोले- उपचुनाव में बहू डिंपल को हर हाल में जिताना है

Wed, 16 Nov 2022 03:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Nov 2022 03:36 PM IST
सार

सैफई में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने बहू डिंपल यादव को जिताने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ नेताजी की वजह से डिंपल यादव को हर हाल में जिताना है।  

विज्ञापन
Praspa President Shivpal Singh instructed daughter in law Dimple Yadav to win
डिंपल यादव और शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी उपचुनाव को लेकर जिले में भी हलचल मची हुई है। सपा से पूर्व सांसद डिंपल यादव के बाद भाजपा की ओर से पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को टिकट देने के बाद हलचल और तेज हो गई है। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे मंथन किया।

विज्ञापन


इसके बाद बहू डिंपल यादव को जिताने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार सुबह शिवपाल सिंह यादव ने सैफई के एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज में जसवंतनगर विधानसभा के सभी पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था। करीब दो घंटे तक चले मंथन में शिवपाल ने सभी कार्यकर्ताओं के मन की बात जानी।
विज्ञापन

इसके बाद कहा कि शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं व नेताओं से कहा कि डिंपल यादव को हर हाल में जिताना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कर दिया कि सभी लोगों को डिंपल यादव को जिताना है। हमें न तो अखिलेश को देखना है... न रामगोपाल को और न धर्मेंद्र और तेजू को।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमें सिर्फ नेताजी की वजह से डिंपल यादव को हर हाल में जिताना है। उन्होंने कहा कि यह दिखा दो की प्रसपा के कार्यकर्ता और नेताओं में कितना दम है। बता दें कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी संसदीय सीट खाली हुई थी। यहां उपचुनाव पांच दिसंबर को होंगे और परिणामों की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed