Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pranshi, who drowned in Yamuna, remains untraced even after 36 hours

Kanpur News: यमुना में डूबी प्रांशी का 36 घंटे बाद भी नहीं चल सका पता

Fri, 10 Oct 2025 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pranshi, who drowned in Yamuna, remains untraced even after 36 hours
सिकंदरा। अमराहट थाना क्षेत्र के बिलासपुर बांगर में झेंझी-टेसू विसर्जन के बाद नहाने के दौरान दो बहनें नदी में डूब गईं थीं। घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी बड़ी बहन प्रांशी का पता नहीं चल सका है। इधर छोटी बहन का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजन बिलखते रहे। देर शाम उसका यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन

सिद्धेश्वर घाट पर डूबी प्रांशी (18) की तलाश में गुरुवार सुबह आठ बजे सीओ प्रिया सिंह, थानाध्यक्ष राहुल कुमार की मौजूदगी में एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की। टीम ने दो स्टीमरों से छह किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया। प्रांशी के मिलने में देरी होने से परिजन बदहवास दिखे। दोपहर में पूर्व विधायक मिथलेश कटियार व कांग्रेस नेता नरेश कटियार ने परिजन से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधवाया। देर शाम तक प्रांशी का पता न चल पाने पर टीम ने सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया।
विज्ञापन

इधर शाम को छोटी बहन रागिनी (14) का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर चीत्कार मच गई। मां विनीता देवी, पिता सेनापति, भाई कौशल बाबू, आनंद रो-रो कर बेहाल हो गए। देर शाम को परिजन यमुना नदी किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि बुधवार सुबह रागिनी व प्रांशी गांव की अन्य लड़कियों के साथ सिद्धेश्वर घाट पर झेंझी-टेसू का विसर्जन करने गई थीं। विसर्जन के बाद नहाते वक्त दोनों बहन यमुना में डूब गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों ने बुधवार दोपहर को रागिनी का शव बरामद कर लिया था। जबकि प्रांशी 36 घंटे बीतने के बाद भी लापता है। वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले अज्ञात बालिका के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शव की शिनाख्त करवाने में जुटी है। सीओ प्रिया सिंह ने बताया कि लापता प्रांशी का अभी पता नहीं चला है। शुक्रवार को प्रांशी की तलाश में दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। वहीं अज्ञात शव की शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीएम सिकंदरा शालिनी उत्तम ने बताया कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा कोष से मदद दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed