फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pramila Katiyar Special Education Institute receives National Award

Kanpur News: प्रमिला कटियार विशेष शिक्षा संस्थान को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Thu, 04 Dec 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pramila Katiyar Special Education Institute receives National Award
फोटो 3 परिचय- मक्कापुरवा गांव में कलश यात्रा निकालते भक्त
कानपुर देहात। दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कार्य पर पुखरायां के प्रमिला कटियार विशेष शिक्षा संस्थान को राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 दिया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुधवार को संस्थान के सचिव व पूर्व विधायक विनोद कटियार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह पुरस्कार लिया। यह पुरस्कार उन्हें पुनर्वासन व पेशेवरों के विकास में लगे सर्वश्रेष्ठ संगठन के रूप में मिला है।
विज्ञापन

पुखरायां स्थित प्रमिला कटियार विशेष शिक्षा संस्थान करीब एक दशक से संचालित है। संस्थान में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 140 प्रशिक्षित शिक्षक निकलते हैं। अब तक करीब एक हजार से अधिक प्रशिक्षित शिक्षक प्रदेश, देश व विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

संस्थान के सचिव विनोद कुमार कटियार ने बताया कि दिव्यांग कल्याण के लिए प्रमिला कटियार विशेष संस्थान संचालित है। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से पुखरायां का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन हुआ है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ऋचा शंकर ने पत्र भेज करकर पुरस्कृत करने के लिए आमंत्रित किया था। विज्ञान भवन में सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर दिव्यांग सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, डॉ. सतीश शुक्ला ने उन्हें बधाई दी है। कहा कि इस संस्था ने विकलांग कल्याण के लिए कई मुकाम हासिल किए और पुखरायां का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार जिले के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed