फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pragyan to receive Chancellor's Gold Medal at HBTU convocation

Kanpur News: एचबीटीयू के दीक्षांत में प्रज्ञान को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक

Fri, 19 Jun 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pragyan to receive Chancellor's Gold Medal at HBTU convocation
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग के प्रज्ञान वर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की रैना दीक्षित को रजत और तनिष्का शर्मा को कांस्य पदक से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। मुख्य अतिथि के रूप में चर्म निर्यात परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थान के पूर्व छात्र राजेंद्र जालान शामिल होंगे। विवि की ओर से मेधावियों की प्रस्तावित सूची को जारी कर दी गई है। इसमें अभी एमटेक छात्रों का नाम नहीं है, जिसे जल्द शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से कुलाधपति मेडल के अलावा हर ब्रांच में प्रथम तीन टॉपर्स को कुलपति स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक और एक प्रायोजित पदक दिया जाएगा। प्रमोद चतुर्वेदी मेमोरियल प्रायोजित पदक कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावी को मिला है। बायोकेमिकल में छात्रों का प्रदर्शन ठीक न होने पर केवल स्वर्ण और रजत पदक ही दिए जा रहे हैं।परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनीता यादव ने कहा कि अभी प्रस्तावित लिस्ट जारी हुई है। जिन छात्रों को आपत्तियां हैं, वह विवि की मेल पर दो कार्यदिवस में दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलेंगे पदक
9.527 सीजीपीए के साथ प्रज्ञान वर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 9.522 सीजीपीए के साथ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की रैना दीक्षित को सिल्वर और इसी ब्रांच की तनिष्का शर्मा को 9.455 सीजीपीए के साथ ब्राेंज मेडल से सम्मानित किया जाएगा।


कुलपति स्वर्ण पदक
बीई के आशुतोष शर्मा, सीई के किशन कुमार, सीएच के सुयश जोशी, सीएस की रैना दीक्षित, ईई के प्रज्ञान वर्मा, ईटी के आशुतोष त्रिपाठी, एफटी की दिव्या प्रजापति, आईटी की मुस्कान शर्मा, एमई के कुशाग्र गर्ग, पीएल के अमित कुमार, पीटी के लवाकुश कुमार, एमसीए के सौरव कुमार, एमबीए की अर्पणा त्रिपाठी, एमएससी के प्रशस्ति अवस्थी, बीबीए के अनमोल कृष्णा श्रीवास्तव को पदक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed