फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pragnent delivered baby in ambulance at roadside

सड़क के गड्ढों में फंसी प्रसूता को लेकर जाती एंबुलेंस, वैन में हो गया प्रसव 

Mon, 12 Sep 2016 02:34 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
pragnent delivered baby in ambulance at roadside
वैन की भीतर प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला की तस्वीर - फोटो : kanpur amar ujala
कानपुर के आसपास के इलाकों में सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही प्रसव हो गया। यह घटना पनकी से कल्याणपुर क्रॉसिंग के बीच खराब सड़क की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गड्ढों में 108 एंबुलेंस ने इतने हिचखोले खाए कि अस्पताल जा रही प्रसूता की डिलीवरी रास्ते में ही हो गई। एंबुलेंस के ड्राइवर और सहायक ने किसी तरह हिम्मत दिखाकर एंबुलेंस में ही प्रसव कराया।

विज्ञापन


इस पर ड्राइवर का कहना है कि 'सड़क पर इतने गड्ढे थे कि झटके लगने से प्रसूता का दर्द काफी बढ़ गया। एम्बुलेंस रेंग कर गड्ढे पार करानी पड़ी। दर्द से प्रसूता की हालत काफी गंभीर हो गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण वह एंबुलेंस को लेकर धीरे-धीरे जा रहा था। पनकी के आगे बढ़ने पर सड़क इतनी खराब थी कि चलना मुश्किल था। इधर झटकों से सुनीता का दर्द बढ़ता ही जा रहा था।




 

एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा प्रसूता की डिलीवरी कराता सहायक

pragnent delivered baby in ambulance at roadside
प्रसूता की हालत गंभीर होने पर वैन को बीच राह में रोक डिलीवरी कराता सहायककर्मी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पनकी रोड पर लोधेश्वर मंदिर के पास सुनीता दर्द से चीखने लगी तो एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा किया और सहायक अनिकेत शर्मा के साथ प्रसव कराया और बाद में दोनों को कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

पति ब्रजेंद्र ने कहा कि यदि सड़क ठीक होती तो पत्नी आसानी से अस्पताल पहुंच सकती थी। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस के झटकों से पत्नी की हालत इतनी खराब हो गई थी कि अनहोनी की आशंका में मैं कांपने लगा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed