फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pradhan's husband took hostage and beaten the young man

उन्नाव: प्रधान के पति ने बंधक बनाकर युवक को पीटा, तमंचा लहराते फोटो वायरल, गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2020 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Sep 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband took hostage and beaten the young man
प्रधान के पति ने बंधक बनाकर युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के चकलवंशी में प्रधान के पति ने साथियों की मदद से एक युवक को बंधक बनाकर पीटा। दहशत फैलाने के लिए तमंचा भी लहराया। तमंचा लहराने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी प्रधान के पति को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित युवक की तहरीर पर प्रधान के पति समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परेंदा गांव निवासी विशाल विमल ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा है। उसका आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति संजय सिंह ने इसी खुन्नस में गुरुवार को अपने दस साथियाें के साथ बीच रास्ते में कार लगाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन


जबरन कार में डालकर घर ले गए। वहां उसकी जमकर पिटाई की। दहशत फैलाने के लिए खुलेआम तमंचा लहराया। किसी ने प्रधान के पति के हाथ में तमंचे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस पर पुलिस गांव पहुंची और आरोपी प्रधान के पति संजय सिंह को तमंचा समेत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। बदनाम करने के लिए विशाल गलत तरीके से उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करता है। थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि विशाल की तहरीर पर संजय सिंह समेत 11 लोगाें पर बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी व एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान के पति को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed