फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PPF Fraud, Had embezzled Rs 1 crore from accounts, former SBI branch manager arrested along with husband

PPF Fraud: खातों से एक करोड़ का किया था गबन, एसबीआई की पूर्व शाखा प्रबंधक पति संग गिरफ्तार…भेजा जेल

Fri, 04 Oct 2024 09:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Oct 2024 09:10 AM IST
सार

Kanpur News: मामले में डीसीपी ने बताया कि विवेचना से पूर्व शाखा प्रबंधक पर लगाए गए आरोप जांच के दौरान सही पाए गए। इसी के चलते राहुल सिंह यादव को हरजिन्दरनगर स्थित स्काई लाइन कोचिंग सेंटर चौराहा से व ज्योति यादव को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
PPF Fraud, Had embezzled Rs 1 crore from accounts, former SBI branch manager arrested along with husband
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पीपीएफ खाता धारकों के खाते से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का गबन कर पति की फर्म में ट्रांसफर करने वाली एसबीआई की जीटी रोड शाखा की पूर्व शाखा प्रबंधक और उसके पति को सीसामऊ पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि शाखा प्रबंधक के पद पर रहते हुए महिला अधिकारी ज्योति यादव ने 2021 में सात जनवरी से 18 सितंबर के बीच लाखों रुपये का गबन किया था।

विज्ञापन

बैंक की आंतरिक जांच में इसका खुलासा होने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने मामले में केस दर्ज कराया था। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जीटी रोड स्थित एसबीआई के वर्तमान शाखा प्रबंधक प्रवीण बघेल ने छह जनवरी को सीसामऊ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आरोप था कि सफीपुर बंगाली कॉलोनी निवासी पूर्व शाखा प्रबंधक ज्योति यादव ने वर्ष 2021 में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक के पीपीएफ खाता धारकों के खाते से एक करोड़, एक लाख, 78 हजार, 80 रुपये फर्जी दस्तावेज, हस्ताक्षर, वाउचर व चेक के जरिए अपने पति राहुल सिंह यादव की फर्म स्काईलाइन इंस्टीट्यूट के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान सही पाए गए आरोप
एक खाता धारक की शिकायत पर बैंक ने जांच कराई, तो इसका खुलासा हुआ। इसके बाद ज्योति यादव को निलंबित कर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। डीसीपी के अनुसार विवेचना से पूर्व शाखा प्रबंधक पर लगाए गए आरोप जांच के दौरान सही पाए गए। इसी के चलते राहुल सिंह यादव को हरजिन्दरनगर स्थित स्काई लाइन कोचिंग सेंटर चौराहा से व ज्योति यादव को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed