फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power supply disrupted in Guraiya village of Bhunna.

Kanpur News: भुन्ना के गुरईया गांव में बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 21 Jan 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in Guraiya village of Bhunna.
ठठिया। भुन्ना के गुरईया गांव में बिजली की समस्या गंभीर है। पिछले 20 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के बाद ग्रामीणों को महज 12 घंटे की राहत मिली थी। इसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे गांव में दोबारा अंधेरा हो गया। ग्रामीणों में विद्युत विभाग की लापरवाही के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार 20 दिन से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को कई शिकायतों के बाद बदला गया था। बत्ती आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी पर यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाई। 12 घंटे बाद ही तकनीकी खराबी या ओवरलोड के कारण आपूर्ति फिर से ठप हो गई। अंधेरा छाने से छात्रों और किसानों को अधिक परेशानी हो रही है। कड़ाके की ठंड में पानी की मोटर न चल पाने के कारण पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था और खेती के कार्यों में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

गांव के नारायणदास, मनोज कुमार, हीरालाल, सुरेश, परशुराम, संजू, राजाराम, अनुपम, पिंकी, अनिता और राजारानी आदि ने आरोप लगाया कि अधिकारी फोन नहीं उठाते और फाल्ट सुधारने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।जेई आनंद कुमार ने ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलने की पुष्टि करते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed